फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Inter-state goon accused of cow slaughter injured in encounter

Saharanpur News: गोकशी का आरोपी अंतरराज्यीय बदमाश मुठभेड़ में घायल

Tue, 04 Mar 2025 12:43 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 04 Mar 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
Inter-state goon accused of cow slaughter injured in encounter
पुलिस गिरफ्त में मुठभेड़ में घायल बदमाश फैजान। श्रोत पुलिस
सरसावा / चिलकाना (सहारनपुर)। गांव अलीपुरा में रविवार रात पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में अंतरराज्यीय बदमाश फैजान पुत्र इमरान निवासी मोहल्ला मजहर हसन चिलकाना पैर में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने उसे अस्पताल भर्ती कराया, जबकि उसका एक साथी भागने में सफल रहा। फैजान ग्राम सरसोहेड़ी में हुई गोकशी का आरोपी है।
विज्ञापन


सरसावा और चिलकाना पुलिस मेडिकल चौकी क्षेत्र के ग्राम अलीपुरा में बदमाशों की फिराक में थी। इसी बीच ग्राम बिड़वी की पगडंडी पर बिना नंबर की बाइक पर दो युवक आते दिखे। पुलिस को सामने देख बाइक सवारों ने फायर कर दिया, तो पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की। इसमें एक युवक टांग में गोली लगने पर गिर पड़ा। पुलिस ने पास जाकर देखा तो घायल की शिनाख्त चिलकाना थाने के गैंगस्टर फैजान पुत्र इमरान के रूप में हुई। पास ही बाइक, तमंचा, कारतूस तथा खोखे भी पड़े मिले। पुलिस ने बताया कि फैजान की काफी समय से तलाश थी। बीते दिनों ग्राम सरसोहेड़ी में हुई गोकशी भी फैजान ने अपने साथी के साथ की थी।
विज्ञापन

एसपी देहात सागर जैन ने बताया कि फैजान के खिलाफ देहात कोतवाली, कुतुबशेर चिलकाना,सरसावा तथा हरियाणा के यमुनानगर में आर्म्स एक्ट, गोवध अधिनियम, हत्या के प्रयास, धोखाधड़ी आदि के लगभग 21 मुकदमे दर्ज हैं। विभिन्न मामलों में फैजान वांछित चल रहा था। उन्होंने बताया कि मौके भागे उसके साथी की तलाश को दबिश दी जा रही है। फैजान के खिलाफ थाना सरसावा पर रिपोर्ट दर्ज कर उसके कोर्ट में पेश किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed