फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Inter-district police athletics cluster competition of Meerut zone begins

Saharanpur News: मेरठ जोन की अंतर जनपदीय पुलिस एथलेटिक्स कलस्टर प्रतियोगिता का आगाज

Mon, 30 Oct 2023 12:57 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 30 Oct 2023 12:57 AM IST
विज्ञापन
Inter-district police athletics cluster competition of Meerut zone begins
सहारनपुर। डॉ. भीमराव आंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में मेरठ जोन की 26वीं अंतर जनपदीय पुलिस एथलेटिक्स कलस्टर (एथलेटिक, खो-खो, साइकिलिंग) प्रतियोगिता का आगाज हो गया। तीन दिन चलने वाली इस प्रतियोगिता में पहले दिन सहारनपुर, मेरठ, गौतमबुद्धनगर, मुजफ्फरनगर, हापुड़, बुलंदशहर और बागपत के खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया।
विज्ञापन

रविवार को प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि डीआईजी अजय कुमार साहनी ने किया। इसके बाद प्रतियोगिता की घोषणा की गई। प्रतियोगिता में मेरठ जोन के नौ जिलों की टीमों में से आठ टीम प्रतिभाग कर रही है। शामली जिले की टीम प्रतियोगिता में प्रतिभाग नहीं कर रही है। आठ टीमों के करीब 236 खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं। महिला-पुरुष वर्ग की प्रतियोगिता में पहले दिन सहारनपुर के खिलाड़ियों का दबदबा रहा।
विज्ञापन

इस मौके पर एसएसपी डॉ. विपिन ताड़ा, एसपी यातायात सिद्धार्थ वर्मा, एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक, एसपी देहात सागर जैन, क्षेत्राधिकारी लाइन रामकरण, सीओ सदर अभितेष सिंह, मुख्य अग्निशमन अधिकारी प्रताप सिंह, प्रतिसार निरीक्षक वीरेंद्र बहादुर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

- पुरुष वर्ग की प्रतियोगिता में ये रहे विजेता
प्रतियोगिता विजेता का नाम जिला
400 मीटर बाधा दौड़ भूपेंद्र सिंह मेरठ
800 मीटर बाधा दौड़ अभिषेक पंवार बुलंदशहर
लंबी कूद व डकैथलान जुगनू सहारनपुर
शाटपुट डकैथलान विकास सहारनपुर
ऊंची कूद विष्णु कुमार सहारनपुर
20 किमी साइकिलिंग अजीत सिंह मुजफ्फरनगर
40 किमी साइकिलिंग सतपाल सिंह मुजफ्फरनगर
10 हजार मीटर दौड़ नरेश कुमार मेरठ
ऊंची कूद डकैथलान जुगनू सहारनपुर
शॉटपुट मोहित कुमार सहारनपुर
- - महिला वर्ग की प्रतियोगिता में ये रहे विजेता
800 मीटर दौड़ दीया सहारनपुर
400 मीटर बाधा दौड़ पूनम सहारनपुर
शॉटपुट रेनू मेरठ
20 किमी साइकिलिंग दीपिका गौतमबुद्धनगर
10 किमी सरिता सहारनपुर
ट्रिपल जम्प ज्योति सहारनपुर
ऊंची कूद ज्योति सहारनपुर
डिस्कस थ्रो राखी सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed