फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Inter college, PHC and tank will be constructed

इंटर कालेज, पीएचसी और टंकी का कराएंगे निर्माण

Sat, 10 Jul 2021 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 10 Jul 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
Inter college, PHC and tank will be constructed
नागल (सहारनपुर)। ग्राम पंचायत सोहनचिड़ा में इस बार अब्दुल हसीब ग्राम प्रधान पद पर निर्वाचित हुए हैं। उनकी प्राथमिकताओं में ग्रामीणों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के लिए नलकूप और टंकी का निर्माण, बालिकाओं की शिक्षा के लिए इंटर कालेज की स्थापना कराना है। गांव में उप स्वास्थ्य केंद्र है, लेकिन सुविधाएं नहीं के बराबर है। उनका कहना है कि इसे पीएचसी में उच्चीकृत कराते हुए यहां चिकित्सीय सुविधाओं को मुहैया कराने के साथ ही गांव के शमशान में छतरी का निर्माण एवं कब्रिस्तान में सुंदरीकरण कराने का काम किया जाएगा। पथ प्रकाश व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए स्ट्रीट लाइटों को लगवाने के साथ ही युवाओं के लिए खेल की मैदान की चारदीवारी और खेल के सामान की व्यवस्था कराई जाएगी। ताकि वे सेना और पुलिस भर्ती के लिए तैयारी कर सकें। बताया कि गांव में बड़ी संख्या में अपात्रों के राशन कार्ड बने हैं। इन्हें चिह्नित करा निरस्त कराते हुए पात्रों को इनका लाभ दिलाया जाएगा। सरकारी योजनाओं को पात्र व्यक्ति तक बिना किसी भेदभाव के पहुंचाने का काम किया जाएगा।
विज्ञापन

प्रधान की प्रोफाइल
ग्राम प्रधान अब्दुल हसीब कक्षा आठ पास हैं।
उनके बाबा मुंशी अब्दुल रहमान दो बार गांव के निर्विरोध प्रधान रह चुके हैं।
उनके पिता हाजी महबूब भी ग्राम प्रधान रह चुके हैं।
नालों की सफाई और तालाब की खोदाई न होने से बरसात में होती है परेशानी
नागल विकासखंड के मुस्लिम बहुल गांव सोहनचिड़ा की आबादी छह हजार है। गांव की बड़ी समस्या नाले नालियों की लंबे समय से सफाई नहीं होना है। तालाब की भी खोदाई और सफाई नहीं होने से वे बरसात में ओवरफ्लो हो जाते हैं। गांव के श्मशान में टीन शेड की व्यवस्था नहीं है, जिस कारण बरसात में प्रियजनों की अंत्येष्टि में दिक्कत आती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed