फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Intelligence department was not aware, when ATS caught it, it came to know

नूपुर शर्मा की हत्या की साजिश: गिरफ्तारी के बाद खुले नदीम के खौफनाक राज, खुफिया विभाग फिर हुआ फेल

Sat, 13 Aug 2022 10:37 AM IST
मेरठ ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Sat, 13 Aug 2022 10:37 AM IST
सार

Terrorist Arrested: नदीम लंबे समय से पाकिस्तान और अफगानिस्तान के आतंकियों से जुड़ा था। वह पाकिस्तान और अफगानिस्तान में बैठे अपने आकाओं के इशारे पर देश विरोधी गतिविधियों को अंजाम देने में लगा रहा।

विज्ञापन
Intelligence department was not aware, when ATS caught it, it came to know
गिरफ्तार आतंकी नदीम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Terrorist Arrested: एक बार फिर सहारनपुर जनपद का खुफिया विभाग फेल साबित हुआ है। कोतवाली गंगोह क्षेत्र के गांव कुंडाकला निवासी मोहम्मद नदीम लंबे समय से पाकिस्तान और अफगानिस्तान के आतंकियों से जुड़ा था। वह देश विरोधी साजिश रच रहा था, लेकिन स्थानीय पुलिस और खुफिया विभाग को इसकी भनक तक नहीं लग सकी। अब एटीएस की कार्रवाई के बाद चौंकाने वाले खुलासे हुए तो हड़कंप मचा है।

विज्ञापन


25 वर्षीय नदीम ने गांव कुंडाकला में रहते हुए जैश-ए-मुहम्मद और तहरीक-ए-तालिबान के आतंकियों के साथ संपर्क बना लिए। आरोप है कि नदीम पाकिस्तान और अफगानिस्तान में बैठे अपने आकाओं के इशारे पर देश विरोधी गतिविधियों को अंजाम देने में लगा रहा।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Terrorist Arrested: फिदायीन हमले की तैयारी में था नदीम, गंगोह के कुंडाकला में रहकर रच रहा था बड़ी साजिश
विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्र बताते हैं कि नदीम ने पाकिस्तान और अफगानिस्तान के आतंकियों को देश एवं प्रदेश से संबंधित गोपनीय जानकारी भी उपलब्ध कराई है। आरोपी लगातार साजिश रचता रहा, लेकिन स्थानीय पुलिस और खुफिया विभाग को इस बारे में पता ही नहीं लग पाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed