फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Insulator tied to a mango tree blew out; power supply disrupted in Gangoh and several other villages.

Saharanpur News: आम के पेड़ से बंधा इंसुलेटर फुंका, गंगोह समेत कई गांवों की बिजली रही गुल

Wed, 08 Jul 2026 01:14 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Wed, 08 Jul 2026 01:14 AM IST
विज्ञापन
Insulator tied to a mango tree blew out; power supply disrupted in Gangoh and several other villages.
गंगोह। बाईपास रोड स्थित विद्यार्थी चौक के पास बारिश के दौरान 11 केवी विद्युत लाइन में फॉल्ट होने से आम के पेड़ से बंधा इंसुलेटर फुंक गया। इसके बाद 11 केवी हाईटेंशन लाइन का तार जलकर टूट गया और सड़क पर गिर पड़ा। पेड़ में भी आग लग गई और विद्युत आपूर्ति ठप हो गई।
विज्ञापन

बारिश के बावजूद पेड़ में आग लगने का दृश्य देखकर आसपास के दुकानदार और राहगीरों में दहशत फैल गई। सूचना देकर लाइन बंद कराई गई। घटना के कारण गंगोह नगर सहित जेहरा बिजलीघर से जुड़े कई गांवों की विद्युत आपूर्ति पूरी तरह बाधित हो गई। करीब 6 से 8 घंटे तक बिजली गुल रहने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। घरों, दुकानों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों का कामकाज भी प्रभावित रहा। स्थानीय नागरिकों ने मांग की कि बरसात के मौसम में विद्युत लाइनों का नियमित निरीक्षण कराया जाए, ताकि भविष्य में किसी बड़े हादसे से बचा जा सके। इस संबंध में विद्युत निगम के एक्सईएन सुबोध कुमार ने बताया कि घटना विभाग के संज्ञान में है। सूचना मिलते ही टीम को मौके पर भेज दिया गया था। क्षतिग्रस्त लाइन की मरम्मत कर विद्युत आपूर्ति जल्द बहाल करने के प्रयास किए गए और सुरक्षा की दृष्टि से पूरे क्षेत्र की जांच भी कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed