फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Instructions to the supply inspector to give adverse entry

Saharanpur News: पूर्ति निरीक्षक को प्रतिकूल प्रविष्टि देने के निर्देश

Wed, 08 Jan 2025 12:14 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Wed, 08 Jan 2025 12:14 AM IST
विज्ञापन
Instructions to the supply inspector to give adverse entry
सहारनपुर। जिलाधिकारी मनीष बंसल ने उचित दर की दुकानों के व्यवस्थापन कार्यों में लापरवाही पर बीडीओ देवबंद और पूर्ति निरीक्षक नकुड़ का वेतन रोकने के निर्देश दिए। साथ ही रामपुर मनिहारान के पूर्ति निरीक्षक को प्रतिकूल प्रविष्टि देने के भी निर्देश दिए। कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में उन्होंने कहा कि जनपद की राशन की उचित दर की रिक्त दुकानों का व्यवस्थापन निर्धारित समय पर कराया जाए। लापरवाही मिलने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बीडीओ को राशन कार्डो के सत्यापन जल्द कराने के निर्देश दिए। चौपाल लगाकर सत्यापन किया जाए। घटतौली की शिकायत वाली दुकानों पर सीसीटीवी कैमरे लगवाए जाएं। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी सुमित राजेश महाजन, अपर जिलाधिकारी प्रशासन डॉ. अर्चना द्विवेदी, उप जिलाधिकारी सदर अंकुर वर्मा, संगीता राघव, मानवेंद्र सिंह,युवराज सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed