फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Instructions to stop the salary of employees who do not file property details

Saharanpur News: संपत्ति का विवरण दर्ज नहीं करने वाले कार्मिकों का वेतन रोकने के निर्देश

Sun, 02 Feb 2025 12:49 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sun, 02 Feb 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
Instructions to stop the salary of employees who do not file property details
सहारनपुर। मंडलायुक्त अटल कुमार राय ने 31 जनवरी तक अर्जित चल-अचल संपत्ति का विवरण मानव संपत्ति पोर्टल पर दर्ज नहीं कराने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों का वेतन रोकने के निर्देश दिए। कहा कि उनके विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही भी की जाए।
विज्ञापन

मंडलायुक्त ने कहा कि मंडल में अभी भी अनेक अधिकारी एवं कर्मचारी है, जिनका चल-अचल संपत्ति का विवरण अपलोड नहीं किया गया है। उन्होंने तीनों जनपदों के जिलाधिकारियों को निर्देश दिए जिस अधिकारी एवं कर्मचारी द्वारा शासनादेश के निर्देशों का अनुपालन नहीं किया तो उनका फरवरी का वेतन आहरित होने दिया जाए। कहा कि प्रदेश के सभी सरकारी अधिकारियों एवं कर्मचारियों एवं मानव संपत्ति पोर्टल पर पंजीकृत राज्याधीन स्वायत्तशासी संस्थाओं, निगमों, उपक्रमों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को 31 दिसंबर तक अर्जित समस्त चल-अचल संपत्ति का विवरण देना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed