फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Instructions to keep a close watch on the candidates

प्रत्याशियों पर कड़ी निगाहें रखने के निर्देश

Thu, 03 Feb 2022 11:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 03 Feb 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Instructions to keep a close watch on the candidates
सहारनपुर। चुुनाव आयोग द्वारा नियुक्त व्यय लेखा प्रेक्षक तेज कुमार एमएस ने कलक्ट्रेट सभागार में चुनाव व्यय अनुवीक्षण टीमों के साथ समीक्षा की। उन्होंने निर्देश देते हुए कहा कि चुनाव से संबंधित महत्वपूर्ण बैठकों में अनुपस्थित रहने पर संबंधित का स्पष्टीकरण लिया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने स्टेटिक सर्विलांस टीम, उड़न दस्ता टीम, वीडियो निगरानी टीम, लेखा टीम, वीडियो अवलोकन टीम, व्यय अनुवीक्षण कॉल सेंटर एवं एमसीएमसी के कार्यों की समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने सभी टीमों को सतर्क रहने तथा प्रभावी ढंग से प्रवर्तन कार्रवाई करने के लिए कहा। अभ्यर्थियों के व्यय, डराने धमकाने की शिकायतें, असामाजिक तत्वों की गतिविधियों, शराब, हथियार एवं भारी नगद राशि आदि की शिकायतों पर दृष्टि रखने तथा सभी बड़ी रैलियों, सार्वजनिक बैठकों आदि की वीडियोग्राफी एसओपी के अनुसार करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने सभी प्रवर्तन टीमों में आपसी समन्वय बनाए रखते हुए कार्रवाई करने को कहा। गाड़ियों की निरंतर चेकिंग की जाए, जिससे अवैध शराब, मादक पदार्थ, अस्त्र-शस्त्र और नगद धनराशि पर कड़ी नजर रखी जा सके। शिकायत प्रकोष्ठ में प्राप्त शिकायतों का नियमानुसार त्वरित निस्तारण किया जाए। नगर मजिस्ट्रेट विवेक चतुर्वेदी, उप जिलाधिकारी सदर किंशुक श्रीवास्तव, मुख्य कोषाधिकारी सत्येन्द्र सागर, जिला सूचना अधिकारी दिलीप कुमार गुप्ता, जिला प्रोबेशन अधिकारी पुष्पेंद्र सिंह, ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर अमित कुमार यादव, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी आलोक कुमार शर्मा समेत चुनाव व्यय से संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed