{"_id":"6ada63a7e1b6ba87110b88c6","slug":"instructions-issued-to-complete-the-proposed-bypass-route-by-march-saharanpur-news-c-27-1-smrt1025-193677-2026-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: प्रस्तावित बाईपास मार्ग को मार्च तक पूरा कराने के दिए निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: प्रस्तावित बाईपास मार्ग को मार्च तक पूरा कराने के दिए निर्देश
विज्ञापन
धामपुर में सरकड़ा बाईपास सड़क निर्माण को लेकर विकास कार्यों का जायजा लेते विधायक अशोक कुमार रा
विधायक अशोक राणा ने लोक निर्माण विभाग और राजस्व विभाग के अधिकारियों की टीम के साथ किया निरीक्षण
धामपुर। मुरादाबाद मार्ग पर गोरा बादल पुलिस चौकी के पास स्थित पोषक नहर के किनारे करीब नौ किलोमीटर लंबा बाईपास मार्ग का निर्माण जल्द किया जाना है। इसके मद्देनजर बृहस्पतिवार दोपहर बाद विधायक अशोक राणा ने लोक निर्माण और राजस्व विभाग की टीम के अधिकारियों के साथ मार्ग का निरीक्षण किया। मार्च 2027 तक हर हाल में मार्ग को पूरा कराने के निर्देश दिए। बताया गया कि यह मार्ग 58 करोड़ की लागत से तैयार हो रहा है।
विधायक अशोक राणा ने बताया कि इस मार्ग के तैयार हो जाने के बाद धामपुर नगर को जाम से पूरी तरह से मुक्ति मिलेगी। क्योंकि मुरादाबाद से आने वाले भारी वाहन इस बाईपास मार्ग से होते हुए राजपूताना के पास फोर लेन हाईवे मार्ग से जाकर मिलेंगे और गंतव्य की ओर रवाना हो जाएंगे। उन्होंने बताया कि इस मार्ग पर करीब 2600 से अधिक पेड़ खड़े हुए हैं। जिनके कटान की परमिशन वन विभाग की ओर से जारी कर दी गई है। पेड़ों का कटान तेजी से शुरू होने वाला है।
उन्होंने लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता मोहन पांडे और अभियंता अवनीश कुमार वर्मा, नायब तहसीलदार राजकमल को जल्द काम को शुरू किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि दुर्गा विहार कॉलोनी से बाईपास बन कर कई साल पहले तैयार हो गया है। जिसका लाभ लोगों को मिल रहा है। अब इस बायपास मार्ग के बनने का नंबर लग गया है। इसके तैयार हो जाने के बाद लोगों को बड़ा लाभ मिलेगा। इस मौके पर राणा प्रियंकर, लेखपाल प्रभात चौहान, वरिष्ठ भाजपा नेता नीरज प्रताप सिंह आदि शामिल रहे।