फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Instructions for termination of service of the teacher who has been absent for two and a half years

Saharanpur News: ढाई साल से गैरहाजिर चल रही शिक्षिका की सेवा समाप्ति के निर्देश

Wed, 01 Feb 2023 08:09 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Wed, 01 Feb 2023 08:09 PM IST
विज्ञापन
Instructions for termination of service of the teacher who has been absent for two and a half years
सहारनपुर। एडी बेसिक योगराज सिंह ने मंगलवार को मुजफ्फरनगर के विकास क्षेत्र पुरकाजी के विद्यालयों का निरीक्षण किया। विद्यार्थियों की उपस्थिति बेहद कम रही। गैरहाजिर शिक्षकों, शिक्षा मित्रों व अनुदेशकों का वेतन काटने के निर्देश दिए गए, साथ ही ढाई साल से अनुपस्थित चल रही शिक्षिका की सेवा समाप्ति के निर्देश जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को दिए गए।
विज्ञापन

योगराज सिंह सबसे पहले उच्च प्राथमिक विद्यालय तेजलहेड़ा पहुंचे। सहायक अध्यापिका सुजाता सिंह गैरहाजिर मिलीं। यहां विद्यार्थी सफाई करते मिले। अन्य शिक्षकों ने बताया कि गांव में सफाईकर्मी नहीं है। ऐसे में विद्यार्थी ही विद्यालय की सफाई करते हैं। पूछताछ में पता चला कि विद्यालय में प्रार्थना भी नहीं कराई जाती है। निरीक्षण के समय तक विद्यालय में पंजीकृत 96 विद्यार्थियों में से 20 विद्यार्थी मिले। इसके बाद कंपोजिट विद्यालय बसेड़ा का निरीक्षण किया। सहायक अध्यापिका पूजा 24 जुलाई 2020 से गैरहाजिर बताई गईं। अनुदेशक सोनिया, कुलदीप तथा शिक्षा मित्र श्रवण कुमार भी गैरहाजिर मिले। तीनों का एक दिन का मानदेय काटने तथा ढाई साल से अनुपस्थित चल रही शिक्षिका की सेवा समाप्ति के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

प्राथमिक विद्यालय नंबर तीन बसेड़ा का निरीक्षण किया। विद्यालय में बंद एक कक्ष में ताला खुलवाने पर कमरे से एक बोरा स्कूल बैग और एक बोरा जूतों से भरा मिला। जूतों के बोरे में 275 जोड़ियां निकलीं, जिनमें से ज्यादातर खराब हो चुके हैं। कई जूतों को चूहे कुतर चुके हैं। ग्रामीणों ने बताया कि विद्यार्थियों को दूध और फल भी नहीं दिए जाते हैं। एडी बेसिक ने सभी प्रकरणों की जांच कराकर संबंधित प्रधानाध्यापक को निलंबित करने के निर्देश जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को दिए। अन्य विद्यालयों का भी निरीक्षण किया गया, जहां शिक्षक गैरहाजिर और विद्यार्थियों की उपस्थिति बेहद कम मिली। एडी बेसिक ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी और खंड शिक्षा अधिकारी को व्यवस्था में सुधार लाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed