फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Instructions for conducting practical and oral examination by November 20

20 नवंबर तक प्रयोगात्मक व मौखिक परीक्षा कराने के निर्देश

Mon, 14 Nov 2022 11:24 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 14 Nov 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
Instructions for conducting practical and oral examination by November 20
20 नवंबर तक प्रयोगात्मक व मौखिक परीक्षा कराने के निर्देश
विज्ञापन

सहारनपुर। मां शाकंभरी विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालय और निजी संस्थानों ने विश्वविद्यालय के निर्देश के बावजूद प्रयोगात्मक व मौखिक परीक्षा नहीं कराई हैं। उक्त महाविद्यालयों को 20 नवंबर तक परीक्षाएं करा लेने के निर्देश दिए गए हैं।
विश्वविद्यालय ने संस्थागत परीक्षा जून 2022 के प्रयोगात्मक एवं मौखिक परीक्षा कराने के लिए विषय विशेषज्ञों के पैनल महाविद्यालयों को भेजे गए थे, लेकिन अभी तक अनेक महाविद्यालयों ने परीक्षाएं नहीं कराई हैं, जिसकी वजह से संबंधित विद्यार्थी भी परेशान हैं और परीक्षा के लिए महाविद्यालयों के चक्कर लगा रहे हैं। विद्यार्थियों की समस्या को देखते हुए विश्वविद्यालय के परीक्षा समन्वयक डॉ. चंद्रशेखर ने महाविद्यालयों को 20 नवंबर तक आवश्यक रूप से परीक्षाएं संपन्न कराने के निर्देेश दिए हैं। समन्वयक का कहना है कि यदि किसी महाविद्यालय को परीक्षा के संबंध में कोई समस्या आ रही है तो वह उनके व्हाट्सएप मोबाइल नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। इनके अलावा महाविद्यालयों एवं संस्थानों के द्वारा आंतरिक परीक्षाओं के अंक अपलोड नहीं कराए गए हैं। संबंधित महाविद्यालयों को चाहिए कि वह आंतरिक परीक्षाओं के अंक शीघ्र अपलोड करें, जिससे परीक्षा परिणाम समय से घोषित किया जा सके।
विज्ञापन

19 नवंबर तक अंक तालिका जमा कराएं
सहारनपुर। महाविद्यालयों में संचालित बीपीएड तथा एमपीएड के ऐसे अभ्यर्थी जो दिनांक 17 से 20 अक्तूबर तक आयोजित शारीरिक दक्षता परीक्षा के दौरान अपनी अर्हता परीक्षा की अंक तालिका जमा नहीं करा पाए थे या जिनका स्नातक या बीपीएड का परिणाम तब तक घोषित नहीं हुआ था, वह अपनी अंक तालिका शारीरिक शिक्षा विभाग, सनातन धर्म कॉलेज, मुजफ्फरनगर में दिनांक 15 से 19 नवंबर तक जमा करा दें। अंतिम तिथि के बाद कोई अंक तालिका स्वीकार नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed