फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Instacart Services Private Limited suffered a loss of over Rs 76 lakh.

Saharanpur News: इंस्टाकार्ट सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड को 76 लाख से अधिक की चपत

Sun, 24 May 2026 11:50 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 24 May 2026 11:50 PM IST
विज्ञापन
Instacart Services Private Limited suffered a loss of over Rs 76 lakh.
-गंगोह हब में बड़े फर्जीवाड़े का खुलासा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

गंगोह (सहारनपुर)। देशभर में लॉजिस्टिक सेवाएं देने वाली इंस्टाकार्ट सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड के गंगोह हब में बड़े स्तर पर धोखाधड़ी और माल हड़पने का मामला सामने आया है। कोतवाली में दर्ज कराई गई प्राथमिकी में अज्ञात कर्मचारियों, डिलीवरी कर्मियों और उनके साथियों पर करीब 76 लाख 65 हजार रुपये के गबन और रिकॉर्ड में हेरफेरी करने का आरोप लगाया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

कंपनी की ओर से मनीष रावत द्वारा दी गई तहरीर में बताया गया कि 24 अप्रैल को कंपनी की वित्तीय समीक्षा के दौरान जनवरी से अप्रैल 2026 के बीच भारी आर्थिक नुकसान सामने आया। इसके बाद इंस्टाकार्ट सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड ने आंतरिक जांच और ऑडिट शुरू किया। जांच में खुलासा हुआ कि गंगोह बाईपास रोड स्थित कंपनी के हब से जुड़े कुछ कर्मचारियों और अन्य लोगों ने मिलीभगत कर कंपनी के महंगे शिपमेंट गायब किए और सिस्टम रिकॉर्ड में फर्जी तरीके से बदलाव किए। आरोप है कि आरोपी नकली ग्राहक खातों के माध्यम से ऑर्डर कराते थे और एक्सचेंज के नाम पर महंगे सामान की इनवॉइस राशि कम दिखाकर कंपनी को नुकसान पहुंचाते थे।
विज्ञापन

कई शिपमेंट को सिस्टम में डिलीवर, लॉस्ट या आरटीओ दिखा दिया गया, जबकि वे हब परिसर में ही छिपाकर रखे गए थे। ऑडिट के दौरान कई महंगे पार्सल हब के अंदर अलमारी और अन्य स्थानों पर बरामद हुए। जांच में यह भी सामने आया कि कुछ कर्मचारी फर्जी आईडी और नकली क्रेडेंशियल का इस्तेमाल कर रहे थे। बाहरी लोगों की भी हब के संवेदनशील क्षेत्रों तक पहुंच पाई गई। कंपनी ने इसे सुनियोजित आपराधिक साजिश बताते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed