{"_id":"60bbb9f68ebc3ea6dc1ad438","slug":"inspire-the-general-public-to-conserve-forests-saharanpur-news-mrt541427132","type":"story","status":"publish","title_hn":"वनों के संरक्षण के लिए करें आमजन को प्रेरित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वनों के संरक्षण के लिए करें आमजन को प्रेरित
विज्ञापन
सुलतानपुर में वृक्षारोपण करते एकता जनसेवा समिति के सदस्य
- फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर जिले के देहात में वन कर्मियों, सामाजिक और शैक्षिक संस्थाओं के कार्यकर्ताओं द्वारा पौधरोपण कर वनों के संरक्षण के लिए आम जन को प्रेरित करने की आवश्यकता पर बल दिया।
शिवालिक वन प्रभाग की मोहंड रेंज में आयोजित कार्यक्रम में प्रभागीय वनाधिकारी श्वेता सैन ने वनों के संरक्षण के लिए जनमानस को प्रेरित करने का आह्वान किया। इस मौके पर प्रधान गणेशपुर चरण सिंह, वन क्षेत्राधिकारी मनोज कुमार बलोदी, डिप्टी रेंजर राहुल त्यागी, अमी सिंह सोम आदि ने विभिन्न प्रजातियों के दस पौधों का रोपण किया। सर्वहित मानव सेवा समिति के अध्यक्ष दीपक सैनी, मोहित, सचिन, पूरण सिंह आदि ने गांव पाल्ली में पौधरोपण किया।
गागलहेड़ी में वन क्षेत्राधिकारी उमेश शर्मा और ग्राम प्रधान फरमान अली ने हिंडन नदी में पीपल का पौधा लगा कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद 55 पौधे रोपित किए। वन दरोगा विक्रम सिंह यादव, राम खिलाड़ी, सुनील चौरसिया, प्रेमशंकर तिवारी, दुर्वेश कुमार आदि रहे। पीजी पायस इंटर कॉलेज के एकांतवास सेवा केंद्र पर यज्ञ के बाद पौधरोपण किया गया। अंचल उपाध्यक्ष पंकज गर्ग, अभियान प्रमुख कोमल, गतिविधि प्रमुख सबल सिंह, प्रधानाचार्य मनोज कुमार का सहयोग रहा। शाकंभरी में शिवालिक वन प्रभाग की बादशाही बाग रेंज में वन क्षेत्राधिकारी राजेन्द्र प्रसाद ध्यानी की अगुवाई में पौधारोपण किया गया। जिला पंचायत सदस्य चौधरी ताहिर पहलवान, प्रधान पति महावीर सिंह, सौबान चौधरी, डिप्टी रेंजर वेदप्रकाश रतूड़ी, वन दरोगा पान सिंह रहे।
विज्ञापन
बड़गांव क्षेत्र के गांव बहेड़ा में आयोजित गोष्ठी में जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि रकम सिंह राणा की अगुवाई में पर्यावरण संरक्षण के लिए सामूहिक प्रयत्न किए जाने का संकल्प लिया गया। दिव्य पब्लिक स्कूल, एमपीएम इंटर कॉलेज शिमलाना, बीएनड़ी इंटर कॉलेज जड़ौदापांडा की ओर से विभिन्न स्थानों पर पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।
सरसावा के नकुड़ रोड स्थित बनखंडी महादेव मंदिर में शांतिकुंज हरिद्वार से संबद्ध संस्था युग चेतना केंद्र तथा नागरिक सुरक्षा कोर के स्वयं सेवकों द्वारा आंवला, नीम, गुलमोहर आदि के पौधे रोपे गए। नागरिक सुरक्षा कोर के डिप्टी चीफ वार्डन देशबंधु शर्मा, पालिकाध्यक्ष बिजेंद्र मोगा, बनखंडी मंदिर के मुख्य पुजारी अनिल शर्मा, सभासद संजय शर्मा, ऋषिपाल रोहिला आदि रहे।
चिलकाना में एकता जन सेवा समिति के तत्वाधान में संगोष्ठी का आयोजन तथा पौधरोपण किया गया। समाजसेवी बालकृष्ण शर्मा, डॉ. दीपक सैनी, सागर पाल, कुलदीप तोमर, आकाश अरोड़ा, चमनलाल सैनी, सुशील कुमार, मनोज सैनी आदि मौजूद रहे।

शिवालिक की मोहंड रेंज में पौधारोपण कर पानी देते वनकर्मी और अन्य- फोटो : SAHARANPUR

सरसावा में पौधा रोपण करते जागरूक लोग- फोटो : SAHARANPUR

गांव पाल्ली में पौधारोपण करते सामाजिक संस्था के सदस्य- फोटो : SAHARANPUR

गांव बहेड़ा में पौधारोपण करते जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि रकम सिंह राणा- फोटो : SAHARANPUR

बादशाहीबाग रेंज में पौधारोपण करते वन अधिकारी और अन्य- फोटो : SAHARANPUR

गागलहेड़ी में विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधारोपण करते प्रधान और वन अधिकारी- फोटो : SAHARANPUR