फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Inspector suspended after video went viral

Saharanpur News: वीडियो वायरल होने पर दरोगा सस्पेंड

Sun, 21 May 2023 12:13 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sun, 21 May 2023 12:13 AM IST
विज्ञापन
Inspector suspended after video went viral
सहारनपुर। थाना गागलहेड़ी की काली नदी चौकी पर तैनात एक दरोगा को एसएसपी ने निलंबित कर दिया है। इस चौकी पर पीआरडी के जवान द्वारा वाहन चालकों से पैसा लेने की वीडियो वायरल हुई थी। इसके साथ ही पीआरडी के जवान पर कार्रवाई के लिए विभागीय अधिकारी को संस्तुति की गई है।
विज्ञापन


थाना गागलहेड़ी की काली नदी पुलिस चौकी पर चार दिन पूर्व ही दरोगा महेश कुमार को नियुक्ति दी गई थी। क्योंकि, वहां तैनात चौकी इंचार्ज गंगनहर रुड़की में डूबे दो भाईयों की तलाश कर रहे थे। इसलिए वह चौकी पर समय नहीं दे पा रहे थे। इसी के चलते एसएसपी ने उपनिरीक्षक महेश कुमार चौकी पर तैनात किया, जिस दिन यह चौकी पर गए, उसी रात एक पीआरडी के जवान द्वारा वाहन चालकों से पैसा लेने की वीडियो वायरल हो गई। इसमें दरोगा महेश कुमार की लापरवाही उजागर हुई। इस पर एसएसपी डा. विपिन ताडा ने दरोगा को सस्पेंड कर दिया। पीआरडी के जवान के खिलाफ कार्रवाई को विभागीय अधिकारी को पत्र लिखा गया है। एसएसपी डाॅ. विपिन ताडा ने दरोगा को निलंबित करने की पुष्टि की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed