फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Inspector and constable killed in accident

हादसे में दरोगा और सिपाही की मौत

Thu, 16 Apr 2020 06:55 PM IST
Anonymous User ब्यूरो/बेहट / अमर उजाला
ब्यूरो/बेहट / अमर उजाला Published by: Anonymous User Updated Thu, 16 Apr 2020 06:55 PM IST
विज्ञापन
Inspector and constable killed in accident
सलेमपुर थाना क्षेत्र के गांव धतूरी के पास सोमवार सुबह 4.30 बजे रोड किनारे खड़े ट्रैक्टर-ट्राली में बोलेरे के टकराने से दरोगा सतवीर सिंह और सिपाही नितिन चौहान की मौत हो गई। हादसे में सिपाही जयकरन सिंह और निजी बोलेरो चालक अरविंद गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


 हादसे के समय पुलिस टीम छेड़खानी के मुकदमे में वांछित को पकड़ने गाजियाबाद जा रही थी। पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने ट्रैक्टर ट्रॉली चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। एसपी देहात पंकज कुमार पांडेय ने बताया कि सलेमपुर थाने में तैनात एसआई सतवीर सिंह(48) पुत्र फकीर चन्द निवासी हैरोरा थाना बिलारी, मुरादाबाद, सिपाही नितिन चौहान (27) पुत्र मनीराम चौहान निवासी हसनपुर नौगावां, मिर्जापुर जनपद सहारनपुर और सिपाही जयकुमार (27) पुत्र सतपाल सैनी निवासी बढ़सू थाना रतनपुर, मुजफ्फरनगर प्राइवेट बोलेरो से आरोपी को पकड़ने गाजियाबाद जा रहे थे।
विज्ञापन


बोलेरो थाना क्षेत्र के गांव सुरजावली निवासी अरविंद (25) चला रहा था। करीब साढ़े चार बजे थाना क्षेत्र में हाईवे पर धतूरी गांव के पास बोलेरो सड़क किनारे बालू से भरे खड़े ट्रैक्टर ट्रॉली में जा घुसी। हादसा इतना जबरदस्त था कि बोलेरो पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस और ग्रामीणों ने पुलिसकर्मियों को निकालकर जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां दरोगा सतवीर सिंह और सिपाही नितिन को मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन साल पहले हुई थी नितिन की शादी ः नितिन की शादी तीन साल पहले हुई थी। उनके तीन साल की बेटी है। नितिन की पत्नी अंजू ने बताया कि रविवार दोपहर नितिन ने मां से फोन पर बात की थीं। जिसमें नितिन ने कहा था कि वह एक सप्ताह की छुट्टी लेकर घर आ रहा है। फिलहाल थाने का एक जरूरी काम आ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed