{"_id":"603542688ebc3ee90c1d7e36","slug":"inspection-officer-to-improve-the-level-of-education-saharanpur-news-mrt5268557112","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षा का स्तर सुधारने के लिए निरीक्षण करें अधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षा का स्तर सुधारने के लिए निरीक्षण करें अधिकारी
विज्ञापन

सहारनपुर। मंडलायुक्त एवी राजमौलि ने कहा कि बेसिक शिक्षा का स्तर को सुधारने के लिए अधिकारी निरंतर औचक निरीक्षण करें। एक मार्च से विद्यालय खुल रहें हैं, ऐसे में कोविड-19 के नियमों का पालन किया जाए और विद्यालय को पूरी तरह से सैनेटाइज कराया जाए। विद्यालयों को सजाकर एक महोत्सव की तरह बच्चों का स्वागत किया जाए। उन्होंने विद्यालयों और मोहल्ला कक्षाओं में नहीं जाने वाले अध्यापकों को चिंहित कर दंडित करने के निर्देश दिए।
मंगलवार को मंडलायुक्त ने कैंप कार्यालय से मिशन प्रेरणा के मंडलीय कार्यों की वर्चुअल समीक्षा की। उन्होंने मिशन प्रेरणा के तहत बच्चों को मौलिक शिक्षा उपलब्ध नहीं कराए जाने पर नाराजगी व्यक्त की। सहारनपुर की प्रगति सबसे कम होने पर नाराजगी जताई। मंडलायुक्त ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को कडे़ निर्देश दिए। अध्यापकों को सबसे ज्यादा ध्यान पढ़ाई में कमजोर बच्चों पर देना है। उन्होंने कहा कि हैंडपंपों के पानी की भी जांच कराई जाए। उन्होंने कहा कि मंडल में निरीक्षण के दौरान लापरवाही पाए जाने पर संबंधित के साथ ही जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के विरूद्ध भी कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान संयुक्त विकास आयुक्त सुनील कुमार श्रीवास्तव, सहायक निदेशक बेसिक योगराज सिंह, मंडलीय समन्वयक नीरज प्रताप सहित, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सहारनपुर रामेंद्र कुमार, मुजफ्फरनगर मालाराम, शामली गीता वर्मा आदि मौजूद रहे।