फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Inspected salooni gaushala

सलूनी गोशाला का निरीक्षण किया

Mon, 28 Dec 2020 11:47 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 28 Dec 2020 11:47 PM IST
विज्ञापन
Inspected salooni gaushala
सलूनी गोशाला का निरीक्षण किया
विज्ञापन

सहारनपुर। सिटी मजिस्ट्रेट सुरेश कुमार सोनी ने सोमवार देर शाम गांव सलूनी स्थित गोशाला का निरीक्षण किया। इस दौरान गोशाला में केबिल खराब होने के चलते बिजली की समस्या मिली। हालांकि सोलर सिस्टम लगे होने से ज्यादा परेशानी नही हुई। सिटी मजिस्ट्रेट ने बताया कि गोशाला में 23 बछडे़ और 21 गायें हैं। बिजली की व्यवस्था सुचारु कराने के लिए संबंधित विभाग को पत्र लिखा जाएगा।

- लेखपाल पर उत्पीड़न करने का आरोप
सहारनपुर। रामपुर मनिहारान क्षेत्र के जगरौली निवासी प्रवीण कुमार ने जाति प्रमाणपत्र नहीं बनने पर लेखपाल पर उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है। प्रवीण का कहना है कि वह धनगर है और अनुसूचित जाति प्रमाणपत्र बनवाने के लिए ऑनलाइन आवेदन कर चुका है। लेकिन लेखपाल उसका प्रमाणपत्र बनाने में आनाकानी कर रहा है। बार बार गलत रिपोर्ट लगा देता है। कभी रिपोर्ट में कहा जाता है कि धनगर जाति के प्रमाणपत्र बनवाने के लिए शासनादेश नहीं है तो कभी साक्ष्य अधूरे बताए जाते हैं। प्रवीण का कहना है कि वह तहसीलदार से भी शिकायत कर चुका है, लेकिन कोई समाधान नहीं हो रहा है। प्रवीण ने मामले में जांच की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed