फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Inmates in district jail rise, alert rescue from Corona

जिला जेल में बंदी बढ़े, कोरोना से बचाव को अलर्ट किया

Mon, 07 Dec 2020 11:32 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 07 Dec 2020 11:32 PM IST
विज्ञापन
Inmates in district jail rise, alert rescue from Corona
जिला कारागार का निरीक्षण करने पहुंचे डीएम एसएसपी - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। जिलाधिकारी अखिलेश सिंह और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. एस चनप्पा ने सोमवार दोपहर बाद जिला कारागार का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि पैरोल से बंदियों के जेल में लौटने के बाद इनकी संख्या बढ़ी है। इसलिए कोरोना संक्रमण से बचाव और जरूरी सावधानियों के प्रति अधिक जागरूक होने की जरूरत है। इसमें कोई लापरवाही न बरती जाए।
विज्ञापन

डीएम और एसएसपी दोपहर बाद अचानक जिला कारागार पहुंचे। उन्होंने यहां जेल के अस्पताल, बैरकों और पाकशाला में सफाई, स्वास्थ्य और भोजन की गुणवत्ता की जांच की। वरिष्ठ जेल अधीक्षक डॉ. वीरेश राज शर्मा ने बताया कि इस समय जेल में छह बंदी कोरोना संक्रमित हैं। उनका नियमों के अनुरूप उपचार करवाया जा रहा है। पहले कारागार में बंदियों की संख्या 1600 के करीब थी लेकिन अब यह बढ़कर 1780 तक हो गई है। उन्होंने बताया कि कोरोना काल में 42 बंदियों को पैरोल पर रिहा किया गया था। इनमें से 12 बंदियों का आना अभी बाकी है। उनके बारे में भी संबंधित क्षेत्रों में सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन

दोनों अधिकारियों ने जेल में बंदियों की सुरक्षा और निगरानी में किसी तरह की ढील न बरतने के लिए चेताया। इसके साथ ही सर्दी का मौसम देखते हुए बंदियों के लिए इंतजाम करने को कहा गया। इस दौरान चार बंदियों ने सरकारी अधिवक्ताओं की सेवाएं देने की मांग की। इसके लिए अधिकारियों ने आश्वस्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed