फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Informed about citizenship law by distributing leaflets in madrasas

मदरसों में पर्चे बांटकर नागरिकता कानून की जानकारी दी

Wed, 18 Dec 2019 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 18 Dec 2019 11:57 PM IST
विज्ञापन
Informed about citizenship law by distributing leaflets in madrasas
सरसावा (सहारनपुर)। नागरिकता संशोधन अधिनियम को लेकर फैल रहीं भ्रांतियां तथा उससे उपजे तनाव को दूर करने के लिए प्रशासन ने कवायद शुरू कर दी है। एसडीएम नकुड़ ने सरसावा क्षेत्र के सम्मानित मुस्लिम समाज सेवियों को साथ लेकर मदरसे का दौरा किया तथा तलबा को नए कानून के विषय में पर्चे बांटे।
विज्ञापन

बुधवार को एसडीएम नकुड़ पीएस राणा सरसावा पहुंचे तथा उपनिरीक्षक राजकुमार सिंह के साथ मरकज वाली में संचालित मदरसे में पहुंचे। जहां उन्होंने मस्जिद के पेश ईमाम तथा उस्ताद मौलाना गुलफाम से वार्ता करते हुए नए कानून के विषय में विस्तार से चर्चा की तथा तलबा से संवाद किया। एसडीएम ने तलबा को बताया कि नागरिकता कानून से देश के किसी भी वर्ग अथवा समुदाय की नागरिकता प्रभावित नहीं होगी। कुछ तत्व कानून के विषय में भ्रम पैदा कर अशांति फैलाने का काम कर रहे हैं, उन्होंने तलबा से अपील की कि वह बहकावे में आकर कोई ऐसा गलत कदम ना उठाएं जिसकी आड़ लेकर असामाजिक तत्व फायदा उठाकर अशांति फैला दें और बदनामी तलबा की हो। एसडीएम ने नागरिकता कानून के प्रमुख बिंदुओं पर प्रकाश डाल रहे पर्चे भी उस्तादों एवं तलबा में बांटे। एसडीएम ने कहा कि यदि इसके बाद भी कोई सरकार के नाम ज्ञापन देना चाहता है तो भीड़ ना इकट्ठी करें बल्कि उनसे संपर्क करें वो स्वयं आकर ज्ञापन स्वीकार करेंगे। इस दौरान एसडीएम नकुड़ ने मदरसा हकीमुल्ल उम्मत, मदरसा अरबिया रशीदिया, मदरसा जामिया इस्लामिया फैजान ए जकरिया के अलावा देहात क्षेत्र के हुसैनपुर तथा समसपुर गांवों के मदरसों का भी दौरा कर उस्तादों एवं तलबा से संवाद कर नए नागरिकता कानून की जानकारी दी। नगर में एसडीएम नकुड़ के साथ सरसावा की जामा मस्जिद के पेश ईमाम मौलाना महताब अनवर, मौलाना गुलफाम, कारी मुकीम, मौलवी उस्मान, दरगाह जमालिया के प्रबंधक सफुर्रहमान जमाली आदि ने शांति का संदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed