फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Influenza test facility not available in government hospitals

Saharanpur News: सरकारी अस्पतालों में नहीं इन्फ्लुएंजा जांच की सुविधा

Sun, 12 Mar 2023 12:05 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sun, 12 Mar 2023 12:05 AM IST
विज्ञापन
Influenza test facility not available in government hospitals
जिला अस्पताल में बना इंफ्लूएंजा वार्ड
सहारनपुर। इन्फ्लुएंजा एच3एन2 से हरियाणा और कर्नाटक में दो मरीजों की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट जरूर हो गया, लेकिन यहां सरकारी अस्पतालों में इन्फ्लुएंजा जांच की कोई सुविधा नहीं है। अगर किसी मरीज में लक्षण मिले तो उसका सैंपल जांच के लिए मेरठ मेडिकल कॉलेज भेजा जाएगा।
विज्ञापन

इन्फ्लुएंजा एच3एन2 का संक्रमण फैल रहा है। चिकित्सकों के अनुसार यह वायरस हवा के माध्यम से सांस नली से शरीर में पहुंचकर संक्रमित करता है। इसमें बुखार, गले में खराश, कई दिन तक खांसी, जुकाम, पेट में ऐंठन आदि लक्षण होते हैं। इनसे मिलते-जुलते लक्षण वाले मरीज जिला अस्पताल से लेकर निजी अस्पतालों में मरीज पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

अभी तक न तो जांच कराई और न कोई सैंपल लिया गया। चिकित्सक केवल सामान्य वायरल मानकर मरीजों की जांच कर रहे हैं। इतना ही नहीं एसबीडी जिला चिकित्सालय में इन्फ्लुएंजा एच3एन2 की जांच के लिए कोई सुविधा नहीं है। रैपिड जांच किट भी स्वास्थ्य विभाग के पास उपलब्ध नहीं है। ऐसे में किसी मरीज में लक्षण दिखाई दिए तो उसका नमूना लेकर मेरठ मेडिकल कॉलेज जाएगा, उसके बाद ही मरीज में पुष्टि होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरक्षित किए बेड
अगर जनपद में इन्फ्लुएंजा का मरीज मिला तो उन्हें भर्ती करने के लिए जिला अस्पताल से लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में बेड आरक्षित कर दिए हैं। जिला अस्पताल में मेडिकल वार्ड लाइन में एक कक्ष और हड्डी वार्ड के पास पेईंग वार्ड को आरक्षित किया है, जिनमें 20 बेड रखे गए हैं। इसी तरह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर पांच-पांच बेड का अलग वार्ड बनाया है।

इन्फ्लुएंजा वायरस के लक्षण
कई दिन तक बुखार, गले में खराश, कई दिन तक खांसी, सांस में तकलीफ, सीने में दर्द, मांसपेशियों में दर्द, फेफड़ों में तकलीफ और चिड़चिड़ापन।
इन्फ्लुएंजा एच3एन2 से निपटने के लिए विभाग पूरी तरह से तैयार है। यदि किसी में इन्फ्लुएंजा के लक्षण मिलते हैं तो उसके सैंपल लेकर मेरठ मेडिकल कॉलेज जाएगा। अभी रैपिड जांच किट नहीं मिली है। वैसे जनपद में इन्फ्लुएंजा का कोई मामला सामने भी नहीं आया। - शिवांका गौड़, जिला सर्विलांस अधिकारी, स्वास्थ्य विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed