{"_id":"64a8625933428c952500e074","slug":"industries-of-the-district-will-become-smart-with-new-technology-saharanpur-news-c-30-1-sah1001-5534-2023-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: नई टेक्नोलॉजी के साथ स्मार्ट बनेंगे जिले के उद्योग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: नई टेक्नोलॉजी के साथ स्मार्ट बनेंगे जिले के उद्योग
विज्ञापन
- आईआईटी रुड़की के साथ हुआ एमओयू साइन
- लघु उद्योग भारती की ओर से आईआईटी रुडकी कैंपस में हुआ कार्यक्रम
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। जिले के उद्योग नई टेक्नोलॉजी के साथ स्मार्ट बनेंगे। इसके लिए आईआईटी रुड़की के साथ एमओयू साइन किया गया। साथ ही उद्यमियों को आने वाले समस्याओं का भी समाधान होगा।
लघु उद्योग भारती की ओर से पेपर मिल रोड स्थित आईआईटी रुड़की कैंप में कार्यक्रम हुआ। इसमें मुख्य अतिथि आईआईटी रुड़की के डायरेक्टर डॉ. केके पंत ने संस्था के साथ एक एमओयू पर हस्ताक्षर किए। जिसके अनुसार आईआईटी रुड़की के विशेषज्ञ लघु उद्योग भारती सहारनपुर के उद्यमी सदस्यों को नवीन प्रौद्योगिकी उपलब्ध करवाएंगे एवं वर्तमान में लघु उद्योग भारती के उद्यमी सदस्यों के उद्योगों में जो समस्याएं आ रही है, उनका निदान करवाने के लिए अपने विशेषज्ञों को भेजेंगे।
लघु उद्योग भारती के जिलाध्यक्ष एवं मंडल प्रभारी अनुपम गुप्ता ने बताया कि जब तक उद्योग स्मार्ट नहीं होगा तब तक कोई भी शहर स्मार्ट नहीं हो सकता। आईआईटी रुड़की के साथ जो ऐतिहासिक एमओयू संस्था द्वारा साइन किया गया है, इससे सहारनपुर के उद्योग नवीन टेक्नोलॉजी के साथ स्मार्ट उद्योग बनेंगे और देश की जीडीपी में और योगदान देंगे।
विज्ञापन
मेयर डॉ. अजय कुमार ने कहा कि नगर निगम का प्रयास है कि सहारनपुर में स्मार्ट सिटी की सभी योजनाएं जल्द से जल्द पूरी हो एवं लघु उद्योग भारती द्वारा जो आईआईटी रुड़की के साथ मिलकर सहारनपुर के उद्योगों को स्मार्ट उद्योग बनाने का प्रयास किया जा रहा है, यह बहुत ही स्वागत योग्य है।
इस मौके पर आरएसएस विभाग संघ संचालक राकेश वीर सिंह, प्रवीर, डॉ. अक्षय द्विवेदी, डॉ. सुजय चट्टोपाध्याय, सीडीओ विजय कुमार, एडीएम प्रशासन डॉ. अर्चना द्विवेदी, संयुक्त आयुक्त उद्योग अंजू रानी, डॉ. डीसी पांडेय, सुधाकर अग्रवाल, संदीप गुप्ता, वरुण अग्रवाल, मनु बंसल, राजीव सैनी, विशाल नागपाल आदि मौजूद रहे।