फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   India's power thinking of welfare of all: Dattatreya Hosbole

भारत की शक्ति सबका कल्याण सोचने वाली : दत्तात्रेय होसबोले

Sun, 30 Apr 2023 11:47 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sun, 30 Apr 2023 11:47 PM IST
विज्ञापन
India's power thinking of welfare of all: Dattatreya Hosbole
जनमंच के मोक्षायतन योगाश्रम स्वर्णजयंती कार्यक्रम में भाग लेते अति​थि
सहारनपुर। मोक्षायतन अंतरराष्ट्रीय योग संस्थान ने रविवार को अपना स्वर्ण जयंती समारोह मनाया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सर कार्यवाह दत्तात्रेय होसबोले ने उभरती हुई भारतीय शक्ति के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि भारत की शक्ति किसी को डराने या धमकाने की नहीं, बल्कि वसुधैव कुटुंबकम के आधार पर सबका कल्याण सोचने वाली है।
विज्ञापन

जनमंच प्रेक्षागृह में आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सर कार्यवाह दत्तात्रेय होसबोले को संस्थान द्वारा सर्वोच्च सम्मान भारत स्वास्थ्य श्री से नवाजा गया, जबकि वाणिज्य मंत्रालय में जापान प्लस के प्रमुख रहे केनिचिरो तोयोफुकू को अंतरराष्ट्रीय योग दूत सम्मान और पत्रकार सुमित अवस्थी को सर्वोत्तम सम्मान श्रृंखला का स्वास्थ्य पत्रकारिता सम्मान दिया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में सबसे पहले मोक्षायतन की 50 साल की यात्रा को ऑडियो विजुअल के माध्यम से दिखाया गया। सर कार्यवाह दत्तात्रेय होसबोले ने उभरती हुई भारतीय शक्ति के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि भारत की शक्ति किसी को डराने या धमकाने की नहीं, बल्कि वसुधैव कुटुंबकम के आधार पर सबका कल्याण सोचने वाली है। योग को देश और दुनिया तक पहुंचाने के लिए उन्होंने योग गुरु पद्मश्री भारत भूषण की सराहना की। सम्मान देने के लिए उन्होंने पद्मश्री का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

केनिचिरो तोयोफुकू ने भारत और जापान के रिश्तों पर बात की। उन्होंने कहा कि 20 साल पहले योग यात्रा में आचार्य प्रतिष्ठा ने योग के रहस्यों को समझाया था। सुमित अवस्थी ने योग का आधा अधूरा सीखने से होने वाले दुष्प्रभावों पर चिंता व्यक्त की। इसके बाद सभी मेहमानों ने संस्था की पत्रिका सिंहावलोकन का विमोचन किया। निदेशक अनुराग मणि, सुभाष चौधरी, धीरज सारस्वत ने अतिथियों को योग साहित्य भेंट की। कार्यक्रम में राज्य मंत्री जसवंत सिंह सैनी, डॉ. अजय कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।

जनमंच के मोक्षायतन योगाश्रम स्वर्णजयंती कार्यक्रम में भाग लेते अतिथि

जनमंच के मोक्षायतन योगाश्रम स्वर्णजयंती कार्यक्रम में भाग लेते अतिथि

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed