फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Indian farmers' labor organization staged a police checkpoint

भारतीय किसान मजदूर संगठन ने पुलिस चौकी पर दिया धरना

Wed, 26 Aug 2020 12:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 26 Aug 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
Indian farmers' labor organization staged a police checkpoint
बड़गांव में भारतीय किसान मजदूर संगठन के धरने पर बैठे किसानों से वार्ता करते एसडीएम और सीओ - फोटो : SAHARANPUR
बड़गांव (सहारनपुर)। बकाया गन्ना भुगतान सहित चार मांगों को लेकर भारतीय किसान मजदूर संगठन से जुड़े किसानों ने मंगलवार को पुलिस चौकी जड़ौदापांडा पर साढ़े चार घंटे तक धरना दिया। मौके पर पहुंचे अपर जिला अधिकारी और उप जिला अधिकारी ने धरनारत किसानों की चारों मांगों को मानने की घोषणा की, इसके बाद धरना समाप्त हुआ।
विज्ञापन

धरने का नेतृत्व करते भारतीय किसान मजदूर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर पूरन सिंह ने नानौता चीनी मिल से बलवा खेड़ी तक सड़क का दोहरीकरण, ब्याज सहित गन्ना मूल्य भुगतान, बिजली की बढ़ी दरों व अन्य समस्याओं पर विचार के साथ ही जयपुर जड़ौदापांडा में बने अस्पताल में स्टाफ की नियुक्ति की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि जब तक किसानों की उक्त समस्याओं का समाधान नही होता, तब तक उनका धरना प्रदर्शन जारी रहेगा। धरना स्थल पर मौजूद जिलाध्यक्ष ठाकुर अजब सिंह, ठाकुर मुल्की सिंह, कंवर सिंह ,जवाहर सिंह, राकेश त्यागी आदि ने कहा कि अधिकारी उनकी मांगों को हल्के में ले रहे हैं, यह ठीक नहीं है। धरने के दौरान किसानों के बीच पहुंचे अपर जिलाधिकारी विनोद कुमार और एसडीएम देवेंद्र कुमार पांडेय ने किसानों को आश्वासन दिया कि उनकी सभी मांगे प्रशासन ने मान ली है। जल्द ही इन्हें पूरा करा दिया जाएगा। इसके बाद धरना समाप्त कर दिया गया। सुबह 11 बजे शुरू हुआ धरना दोपहर बाद साढ़े तीन बजे तक चला। इस मौके पर डिप्टी सीएमओ विक्रम सिंह पुंडीर, सीओ देवबंद रजनीश कुमार उपाध्याय, थाना प्रभारी रनबीर सिंह सहित थाना तीतरो प्रभारी छोटे सिंह भारी फोर्स के साथ मौके पर मौजूद रहे। धरने पर श्यामबीर प्रधान, ब्रह्मदत्त त्यागी, सुखबीर सिंह, कृष्णपाल, विनोद प्रधान, संजू उर्फ जगमाल प्रधान, लोकेंद्र, सुखबीर सिंह, अर्जुन सिंह, शिव कुमार, महेंद्र कुमार, तेजपाल, योगेंद्र सिंह, सहीराम, श्याम सिंह, विनोद त्यागी आदि मौजूद रहे।

बड़गांव में भारतीय किसान मजदूर संगठन के धरने पर बैठे किसान

बड़गांव में भारतीय किसान मजदूर संगठन के धरने पर बैठे किसान- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed