फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Independent spoiled political parties's game

निर्दलीय ने बिगाड़ा सियासी दलों का खेल

Wed, 17 Feb 2016 12:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Wed, 17 Feb 2016 12:29 AM IST
विज्ञापन
Independent spoiled political parties's game
देवबंद विधानसभा उपचुनाव में भले ही बसपा की गैरमौजूदगी का लाभ उठाने के लिए सियासी दलों ने एड़ी चोटी का जोर लगाया हो, मगर निर्दलीय प्रत्याशी ने सभी के गणित को गड़बड़ा जरूर दिया है।
विज्ञापन


दलित मतों पर भाजपा और कांग्रेस की निगाहें जमी थी। मगर, बसपा शासनकाल में दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री रहे विनोद तेजयान ने कांटे की टक्कर में 16 हजार से ज्यादा मत पाने में सफलता पाई।
विज्ञापन


लोकसभा और विधानसभा चुनाव में दलित वोट बैंक एकजुटता के साथ बसपा के साथ रहा है। पिछले लोक सभा चुनाव में उत्तर प्रदेश में बड़ी संख्या में दलित वोट बैक भाजपा की ओर डायवर्ट हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन


यही वजह रही थी कि बसपा को लोकसभा में एक भी सीट नहीं मिली थी, जबकि भाजपा ने प्रदेश में 73 सीटों पर जीते थे। इस चुनाव में कांग्रेस के निशाने पर भी दलित मत रहे।

ऐसे में पूर्व राज्यमंत्री विनोद कुमार तेजयान (दलित) ने उप चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में ताल ठोक दी। 13 फरवरी को हुए मतदान में करीब 52 फीसदी मतदाताओं ने ही अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया था।


माना जा रहा था कि बसपा का प्रत्याशी न होने की वजह से दलित मतदाताओं ने कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई है। परिणाम में विजेता रहे कांग्रेस के माविया अली को कुल 51,012 मत मिले, जबकि तीसरे नंबर पर रहे भाजपा प्रत्याशी रामपाल पुंडीर को 45,513 मत मिले।

निर्दलीय प्रत्याशी विनोद तेजयान 16,802 मतों के साथ चौथे नंबर पर रहे। बेहद कम अंतर के इस चुुनाव में तेजयान की मौजूदगी ने भी मतदाताओं ने दर्ज कराई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed