{"_id":"67377e60b4533bf6d309d830","slug":"indecent-comment-about-chief-minister-on-social-media-case-registered-saharanpur-news-c-30-1-smrt1014-136121-2024-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: सोशल मीडिया पर की मुख्यमंत्री को लेकर अभद्र टिप्पणी, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: सोशल मीडिया पर की मुख्यमंत्री को लेकर अभद्र टिप्पणी, केस दर्ज
Fri, 15 Nov 2024 10:31 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Fri, 15 Nov 2024 10:31 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर मनिहारान। सोशल मीडिया पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ अभद्र टिप्पणी की वीडियो अपलोड करने पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
दरअसल, शुक्रवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ। इसमें एक युवक अभद्र भाषा और गाली-गलौज कर रहा है, जिसने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को लेकर भी अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया। यह वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने छानबीन शुरू की। इस दौरान पता चला कि वीडियो अपलोड करने वाला युवक रामपुर मनिहारन क्षेत्र के तुरमतखेड़ी गांव निवासी अब्दुल रहमान पुत्र इस्लाम है। पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। इसकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
उधर, अंबेहटा पुलिस ने सोशल मीडिया पर प्रभु श्रीराम के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले युवक को गिरफ्तार कर लिया है। शुक्रवार को कस्बे के एक युवक ने सोशल मीडिया पर प्रभु श्रीराम के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी पोस्ट की। जिसका संज्ञान लेते हुए पुलिस ने युवक के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर मोहल्ला किला निवासी अनस को गिरफ्तार कर लिया है।