फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Indecent behaviour with the Pollution Control Board team, 2.5 tons of polythene confiscated

Saharanpur News: प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की टीम से अभद्रता, जब्त कराई ढाई टन पॉलिथीन

Thu, 08 May 2025 12:36 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 08 May 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
Indecent behaviour with the Pollution Control Board team, 2.5 tons of polythene confiscated

विज्ञापन
सहारनपुर। एक उद्योग का औचक निरीक्षण करने पहुंची प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की टीम के साथ अभद्रता की गई। इसके बाद जिला प्रशासन और नगर निगम को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस और निगम की टीम की देखरेख में उद्योग से 25 क्विंटल यानी ढाई टन प्रतिबंधित पॉलिथीन जब्त की गई। मशीन सील करने के साथ ही उद्यमी से 50 हजार रुपये का जुर्माना भी वसूला गया।
प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की टीम सहायक अभियंता प्रद्युमन तिवारी के नेतृत्व में देहरादून रोड स्थित सड़क दूधली में एक पैकेजिंग उद्योग में औचक निरीक्षण करने पहुंची थी। टीम ने वहां प्रतिबंधित पॉलिथीन पकड़ी। जब पॉलिथीन जब्त करने की बात कही गई तो मौके पर मौजूद उद्यमी और उनकी टीम ने प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों के साथ अभद्रता की। इस पर प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों द्वारा जिला प्रशासन और नगर निगम को फोन से सूचना दी गई।
विज्ञापन

कुछ ही देर बाद पुलिस मौके पर पहुंची। नगर निगम के स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. प्रवीण शाह प्रवर्तन दल और अपनी टीम को लेकर मौके पर पहुंचे। इसके बाद पॉलिथीन जब्त करने की कार्रवाई की गई। निगम की टीम में संपत्ति सुरक्षा अधिकारी हरिप्रकाश कसाना, प्रवर्तन दल प्रभारी एचबी गुरुंग, कैप्टन नरेश, हेमराज, प्यार सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-- प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की टीम ने सड़क दूधली में एक पैकेजिंग उद्योग से ढाई टन प्रतिबंधित पॉलिथीन पकड़ी। टीम के साथ उद्यमी द्वारा अभद्रता की गई। इसके बाद जिला प्रशासन और निगम को सूचना दी गई। पुलिस की मौजूदगी में निगम ने पॉलिथीन जब्त की। 50 हजार रुपये का जुर्माना भी लगा है। - डॉ. योगेंद्र कुमार, क्षेत्रीय अधिकारी, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed