फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Increased credibility in the world, India has become Vishwaguru: Kovind

भारत विश्व गुरु बनेगा नहीं, बल्कि बन चुका है : कोविंद

Mon, 28 Nov 2022 11:07 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 28 Nov 2022 11:07 PM IST
विज्ञापन
Increased credibility in the world, India has become Vishwaguru: Kovind
जनमंच में पंडित विशंभर सिंह द्घार के लोकार्पण कार्यक्रम में पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को स - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कहा कि आज दुनियाभर में भारत की साख बढ़ी है, जिसे देखते हुए कहा जा सकता है कि भारत विश्व गुरु बनेगा नहीं, बल्कि बन चुका है। उन्होंने कहा कि कोरोना जैसी महामारी अभी 100 वर्षों में आई है, अगर हमने प्रकृति का ध्यान नहीं रखा तो हो सकता है कि ये महामारी अगले 50 वर्षों में ही आ जाए। इसलिए जरूरी है कि प्रकृति का बचाव प्रत्येक व्यक्ति को करना चाहिए।
विज्ञापन

वह यहां दिल्ली रोड स्थित प्रकृति कुंज में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। पूर्व राष्ट्रपति ने कहा कि उन्होंने 33 देशों की यात्रा की। दो या चार देशों को छोड़कर शेष देशों के राष्ट्रपति मुझे रिसीव करने आते थे। इंडोनेशिया में हुए जी-20 सम्मेलन में अमेरिका, आस्ट्रेलिया, इंडोनेशिया आदि देशों ने हिस्सा लिया। मैं दावे के साथ कह सकता हूं कि आने वाले समय में इन सब देशों का नेतृत्व भारत ही करेगा। इसलिए मैं बार-बार कहता हूं की यही भारत के विश्व गुरु बनने के संकेत हैं। यूक्रेन और रूस के बीच छह महीने से अधिक समय से हो रहे युद्ध में आपने देखा होगा हमारे दस हजार से अधिक छात्र यूक्रेन में फंसे हुए थे, जिन्हें सुरक्षित वापस लाया गया, यह भारत की छवि का ही नतीजा है।
विज्ञापन

उन्होेंने आयुर्वेद चिकित्सा, प्राकृतिक चिकित्सा और लकड़ी नक्काशी के लिए सहारनपुर की दुनियाभर में पहचान का जिक्र करते हुए लोगों से प्रकृति को बचाने की भी अपील की। उन्होंने कहा कि जब तक प्रकृति सुरक्षित है तब तक ही जीवन सुरक्षित है। जो व्यक्ति प्रकृति से जुड़ा रहता है। वह अन्य व्यक्तियों के मुकाबले कम बीमार पड़ता है।

जनमंच में पंडित विशंभर सिंह द्घार के लोकार्पण कार्यक्रम में पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को स

जनमंच में पंडित विशंभर सिंह द्घार के लोकार्पण कार्यक्रम में पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को स- फोटो : SAHARANPUR

पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के जनमंच में पंडित विशंभर सिंह द्घार के लोकार्पण कार्यक्रम में य

पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के जनमंच में पंडित विशंभर सिंह द्घार के लोकार्पण कार्यक्रम में य- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed