{"_id":"608eeb1f8ebc3ed704333bb3","slug":"increased-beats-of-zip-member-candidates-saharanpur-news-mrt536841837","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिपं सदस्य उम्मीदवारों की बढ़ी रही धड़कन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिपं सदस्य उम्मीदवारों की बढ़ी रही धड़कन
विज्ञापन
सहारनपुर। कोई बता रहा था हमारे प्रत्याशी मजबूत है, अभी तक जितने गांव खुले हैं, उनमें खूब वोट मिला है तो, कोई मायूसी से बता रहा था कि अभी हम पीछे हैं। गांव दर गांव जैसे जैसे मतपेटियां खुल रही थीं तो जिला पंचायत सदस्य पदों के प्रत्याशियों की धड़कने भी बढ़ रही थीं। हालांकि देर रात तक भी जिला पंचायत सदस्य के किसी भी पद का नतीजा सामने नहीं आ सका, लेकिन दिन भर रुझान जाने के लिए प्रत्याशी और उनके समर्थक बेताब रहे। जिले में जिला पंचायत सदस्य के 49 पद हैं। इस बार सभी राजनीतिक दलों ने जिला पंचायत सदस्य पदों पर अपनी पार्टी के समर्थित प्रत्याशी उतारे। चुनाव जीतने के लिए खूब पसीना बहाया और जोड़ तोड़ किया। रविवार को जब मतगणना शुरू हुई तो प्रत्याशी और उनके समर्थक मतगणना के रुझान जानने को उत्सुक रहे।
रुझान में भाजपा के चार प्रत्याशी आगे रहे
भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. महेंद्र सैनी के मुताबिक शाम तक हुई मतगणना के दौरान जिला पंचायत वार्ड एक से भाजपा समर्थित बिजेंद्र कश्यप करीब 1500 वोटों से आगे चल रहे थे। वहीं वार्ड 43 से मुकेश चौधरी करीब 2000 वोटों से आगे रहे। वहीं, वार्ड 35 से गायत्री चौधरी भी 600 मतों से आगे चल रही हैं। जिलाध्यक्ष का कहना है कि अन्य सीटों का रुझान मालूम किया जा रहा है। उधर, बसपा जिलाध्यक्ष योगेश कुमार के मुताबिक जिला पंचायत सदस्य के 17 वार्डों पर उनकी पार्टी के समर्थित प्रत्याशी आगे चल रहे हैं। इनमें वार्ड 41 से ममता चौधरी करीब 800 वोटों से आगे चल रही हैं। इनके अलावा वार्ड 19 से शिमला देवी सहित अन्य शामिल हैं।