फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Income tax search operation continued for the second day, the team also reached the house

Saharanpur News: दूसरे दिन भी जारी रहा आयकर का सर्च अभियान, मकान पर भी पहुंची टीम

Thu, 14 Sep 2023 09:59 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 14 Sep 2023 09:59 PM IST
विज्ञापन
Income tax search operation continued for the second day, the team also reached the house
सम्राट विक्रम कॉलोनी में सीए क घर पहुंची आयकर विभाग की टीम
फोटो समेत - बुधवार सुबह से कर रही है टीम सर्च
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर। दिल्ली रोड स्थित सीए दीपक गुप्ता के कार्यालय पर दूसरे दिन भी आयकर विभाग की सर्च जारी रही।
बृहस्पतिवार अल सुबह एक टीम उनके आवास पर भी पहुंची। इसमें महिला पुलिसकर्मी भी शामिल थी। काफी देर तक आसपास के लोग भी नहीं समझ सके कि आखिर क्या मामला है। टीम वहां पर दस्तावेज खंगाल रही है। बताया जा रहा है कि जो टीम आवास पर दस्तावेजों की छानबीन कर रही है वह रात में ही यहां पहुंची थी, जबकि तीन टीम पहले से ही कार्यालय पर फाइलों को खंगाल रही है। दूसरे दिन भी वहीं माहौल रहा। किसी भी बाहरी व्यक्ति को अंदर नहीं जाने दिया गया। स्टाफ के सदस्यों को भी छापेमारी से दूर रखा गया। टीम कार्रवाई दिन भर चर्चा का विषय बनी रही।

बताया जा रहा है कि आयकर विभाग की यह कार्रवाई सपा सरकार के पूर्व मंत्री आजम खां के मोहम्मद अली जौहर ट्रस्ट से संबंधित दस्तावेजों को लेकर चल रही है। सहारनपुर के अलावा कई अन्य शहरों में भी बुधवार सुबह से ही यह कार्रवाई चल रही है। दोपहर के समय चर्चा चली कि आयकर विभाग की टीम आजम खां के करीबी रहे एक नेता के यहां पर भी पहुंची थी, लेकिन ऐसा कोई मामला नहीं निकला।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed