फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Inauguration of the annual festival by taking out a rath yatra

रथयात्रा निकालकर किया वार्षिकोत्सव का शुभारंभ

Sun, 13 Dec 2020 11:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 13 Dec 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
Inauguration of the annual festival by taking out a rath yatra
विजय कॉलोनी स्थित विजेश्वर मन्दिर से बांके बिहारी जी की शोभा यात्रा में ठाकुरजी लिये श्रद्घालु - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। श्री राधे कृष्णा संकीर्तन मंडल की तरफ से विजय कॉलोनी में आरंभ होने वाले बांके बिहारी जी के तृतीय वार्षिकोत्सव के लिए रथयात्रा निकाली गई। सोमवार को प्रभात फेरी निकलेगी और फिर शाम को भजन संध्या का आयोजन होगा।
विज्ञापन

रविवार शाम विजय कॉलोनी गली नंबर एक स्थित मंदिर प्रांगण से रथयात्रा का शुभारंभ हुआ, जो आवास विकास स्थित हरि मंदिर होते हुए जैन कॉलेज रोड की तरफ से वापस विजय कॉलोनी में पहुंचकर संपन्न हुआ। रथ के सारथी चपाती बैंक के संस्थापक उद्यमी मनीष अरोरा रहे। यात्रा में श्री राधे कृष्णा संकीर्तन मंडल के सभी सदस्यों और अन्य श्रद्धालुओं ने हर्षोल्लास से भाग लिया। बांके बिहारी की जय और राधा रानी की जय का उद्घोष किया गया। भजनों पर झूमते हुए श्रद्धालु रथयात्रा में शामिल रहे। इस दौरान शारदा, रेणू, आजिन, सीमा, शालू, लविश छाबड़ा, संजीव, भगवान भारद्वाज, अमित, संजय, पारस, सुशांत, रोहित, मोहित, भावना, शैली, निकुंज, खुशी, गोलू और आर्यन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed