फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Inauguration of floral clock in Gandhi Park

Saharanpur News: गांधी पार्क में फ्लोरल क्लॉक का उद्घाटन

Tue, 13 Dec 2022 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 13 Dec 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Inauguration of floral clock in Gandhi Park
गांधी पार्क में बनायी गयी फ्लोरल क्लॉक - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। स्मार्ट सिटी योजना के तहत गांधी पार्क में फ्लोरल क्लॉक तैयार कराई गई है, जिसका उद्घाटन मंगलवार की शाम किया गया।
विज्ञापन

महानगर के जिन नौ पार्कों का सुंदरीकरण किया जा रहा है। उनमें गांधी पार्क भी शामिल है। गांधी पार्क में सुंदरीकरण के साथ ही एक फ्लोरल क्लॉक भी तैयार कराई गई है। स्मार्ट सिटी सहारनपुर के चेयरमैन/मंडलायुक्त डॉ. लोकेश एम के निर्देश पर यह क्लॉक तैयार कराई गई है। क्लॉक का उद्घाटन महापौर संजीव वालिया, नगर विधायक राजीव गुंबर व स्मार्ट सिटी सहारनपुर की सीईओ/नगरायुक्त ग़जल भारद्वाज ने मंगलवार की शाम फीता काटकर किया। स्मार्ट सिटी सहारनपुर के अधिशासी अभियंता अमरेंद्र गौतम ने बताया कि वह महानगर ही नहीं, जनपद की पहली फ्लोरल क्लॉक है, जिसका सुइयां और नंबर लकड़ी से बने हैं। इससे यह सहारनपुर के लकड़ी की पहचान को भी दर्शाती है। बीच में सुंदर हरी घास लगाई गई है तथा चारों ओर फूल-पौधे लगाए गए हैं। उन्होंने बताया कि यह जीपीएस टाइम सेंसर से चलेगी। इसमें घड़ी बनाने वाली बड़ी कंपनी की मशीन लगाई गई है। उद्घाटन के दौरान शैलेंद्र भूषण गुप्ता, कार्यदायी संस्था के प्लानिंग मैनेजर हर्ष, जितेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed