फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   In the region, there were 299 encounters, 12 criminals were killed, and 546 criminals were arrested.

Saharanpur News: मंडल में 299 मुठभेड़, 12 ढेर, 546 बदमाश किए गिरफ्तार

Wed, 31 Dec 2025 11:58 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Wed, 31 Dec 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
In the region, there were 299 encounters, 12 criminals were killed, and 546 criminals were arrested.
सहारनपुर। सहारनपुर मंडल पुलिस ने अपराध की दुनिया में कदम रखने वालों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई की। मंडल में 299 मुठभेड़ कर 12 बदमाशों को ढेर किया, जबकि 546 बदमाश गिरफ्तार किए। नशा तस्करों पर भी शिकंजा कसा है। ऑपरेशन सवेरा के तहत 466 नशा तस्करों को पकड़ा है। 367 बदमाशों की हिस्ट्री खोली गई।
विज्ञापन

डीआईजी अभिषेक सिंह ने बताया कि वर्ष 2025 में सहारनपुर, मुजफ्फरनगर और शामली पुलिस ने ताबड़तोड़ कार्रवाई की। बीते वर्ष के मुकाबले विभिन्न श्रेणी के अपराधों में उल्लेखनीय कमी दर्ज की गई। ऑपरेशन सवेरा के तहत सहारनपुर में 265 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया गया। इनसे 28,25,47,430 रुपये के मादक पदार्थ बरामद हुए। मुजफ्फरनगर में 87 और शामली में 114 नशा तस्कर पकड़े गए। सहारनपुर में 119, मुजफ्फरनगर में 192 और शामली में 56 बदमाशों की हिस्ट्री को खोला गया।
विज्ञापन

शस्त्र अधिनियम के तहत मंडल में 1541 प्राथमिकी दर्ज हुई। 1951 आरोपी गिरफ्तार किए गए। 2133 शस्त्र बरामद हुए। मुठभेड़ की बात करें तो सहारनपुर में 36 मुठभेड़ हुई। इनमें 26 बदमाश घायल हुए। 60 को गिरफ्तार किया। एक बदमाश ढेर हुआ। इसी तरह मुजफ्फरनगर में 231 मुठभेड़, 445 बदमाश गिरफ्तार व 285 घायल हुए। तीन बदमाश मुठभेड़ ढेर हुए। शामली में 32 मुठभेड़ में आठ बदमाशों को ढेर किया गया। महिला संबंधी अपराधों में 179 वादों में सजा कराई गई। 228 दोषियों को सजी दिलाई। 26 को आजीवन कारावाास हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
-- 1.99 करोड़ से अधिक रकम पीड़ितों के खातों में कराई वापस
एसएसपी आशीष तिवारी ने बताया कि वर्ष 2025 में साइबर, जनपदीय साइबर सेल और अन्य थानों की साइबर हेल्पडेस्क ने 3,34,49,043 रुपये की ऑनलाइन धोखाधड़ी धनराशि होल्ड कराई है। 1,99,39,976 रुपये पीड़ितों के खाते में वापस कराए गए। 2095 मोबाइल नंबर व 3921 आईएमईआई नंबर ब्लॉक कराए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed