फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   In the rainy streams burst, tractor shedding

बरसाती नदियों में उफान, ट्रैक्टर-ट्राली बही

Thu, 29 Jun 2017 12:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Thu, 29 Jun 2017 12:07 AM IST
विज्ञापन
In the rainy streams burst, tractor shedding
बरसाती नदी के पानी से बहे ट्रैक्टर को निकालते लोग। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर के बेहट में पहाड़ी एवं मैदानी क्षेत्र में हुई झमाझम बारिश में शिवालिक पहाड़ियों से निकलने वाली बरसाती नदियों में आए पानी के उफान ने किनारे पर बसे गांवों के लोगों की चिंता बढ़ा दी है।
विज्ञापन


सुबह करीब 11 बजे क्षेत्र की सभी बरसाती नदियों में पानी आना शुरू हो गया था। दोपहर एक बजे तक नदियां पूरे उफान पर आ गई, जिससे नदियों से घिरे क्षेत्र के दर्जनों गांवों का तहसील मुख्यालय से संपर्क कट गया।
विज्ञापन


नदियों से घिरे गांवों के लोग अपने अपने-अपने कामों पर नहीं जा सके। किसानों को मवेशियों के लिए चारे तक के लाले पड़ गए। कुछ ग्रामीणों ने जान जोखिम में डालकर नदियों के तेज बहाव पानी को पार कर अपना काम किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कई जगह भूमि कटाव भी हुआ। शाहपुर गांव में सुखबीर सिंह के पिता दिलाराम की तेरहवी थी। दोपहर बाद जब सुखबीर कुछ मेहमानों को ट्रैक्टर पर बैठाकर नदी पार करा रहा था, तो अचानक तेज बहाव पानी में ट्रैक्टर बहकर गहरे पानी में चला गया।


ट्रैक्टर पर सवार करीब चार-पांच लोगों ने पानी में छलांग लगाई और किसी तरह किनारे तक पहुंचकर जान बचाई। शाम के करीब पांच बजे के बाद पानी कम होने पर ही लोगों ने राहत की सांस ली।  ब्यूरो 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed