फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   In the moving car, the husband said talaq, talaq, talaq

Saharanpur News: चलती कार में ही पति ने बोल दिया तलाक, तलाक, तलाक

Fri, 17 Mar 2023 11:54 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Fri, 17 Mar 2023 11:54 PM IST
विज्ञापन
In the moving car, the husband said talaq, talaq, talaq
नानौता। दहेज में कार और दो लाख रुपये नहीं लाने पर पति द्वारा मारपीट कर चलती कार में ही पत्नी को तीन तलाक दे दिया गया। पीड़िता ने तहरीर देकर पति, सास-ससुर और जेठ-जेठानी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

नगर निवासी महिला ने तहरीर देते हुए बताया कि पांच वर्ष पूर्व उसकी शादी गांव लतीफपुर निवासी युवक के साथ हुई थी। महिला का आरोप है कि शादी के कुछ दिन बाद से ही कम दहेज लाने के ताने मारते हुए पति सहित ससुराल पक्ष के लोग उसका उत्पीड़न करते चले आ रहे हैं। महिला का आरोप है कि गुरुवार को उसके पति ने मायके छोड़ने जाने के लिए उसको जबरदस्ती कार में बैठा लिया, साथ में पति ने अपने माता-पिता, भाई व भाभी को भी ले लिया।
विज्ञापन

आरोप है कि नानौता पहुंचने से कुछ पहले ही पति द्वारा धमकी देते हुए कहा गया कि वह अपने घर से दो लाख रुपये और कार लेकर ससुराल आए। महिला का आरोप है कि मजबूरी बताए जाने पर पति द्वारा मारपीट करते हुए कार में ही तीन तलाक दे दी और मायके के घर के पास ही कार से नीचे धक्का देकर भाग गए। थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed