फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   In the investigation of the officers, there were disturbances in the pipeline

अधिकारियों की पड़ताल में पाइपलाइन में मिली गड़बड़ियां

Thu, 25 Nov 2021 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 25 Nov 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
In the investigation of the officers, there were disturbances in the pipeline
सहारनपुर। नूर बस्ती में डाली जा रही पेयजल की पाइपलाइन में कई गड़बड़ियां मिली हैं। बृहस्पतिवार की सुबह अपर नगरायुक्त और जलकल विभाग के महाप्रबंधक ने मौके पर जाकर पड़ताल की तो पता चला कि लाइन बिना टेंडर के डाली जा रही है। साथ ही पाइप मात्र एक फिट की गहराई पर डाला गया है।
विज्ञापन

पाइपलाइन को बिना टेंडर के डालने तथा मानकों के अनुरूप नहीं डालने की शिकायत के बाद अमर उजाला ने एक फीट पर डाली जा रही पाइपलाइन टाइटल के साथ मामले को बृहस्पतिवार के संस्करण में प्रमुखता से प्रकाशित किया था। नतीजा यह हुआ कि बृहस्पतिवार ठेकेदार के साथ मजबूर भी करने नहीं पहुंचे। उधर, मामले को गंभीरता से लेते हुए नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह ने अपर नगरायुक्त राजेश यादव और जलकल के महाप्रबंधक मनोज कुमार आर्य को मौके पर भेजा। अधिशासी अभियंता सुशील सिंघल भी उनके साथ थे। अधिकारियों ने मौके पर जाकर पड़ताल की तो पता चला कि पाइप एक ही फीट पर डाला गया है। उन्होंने अवर अभियंता ललित शर्मा से भी बात की, जिसने बताया कि काम का कोई टेंडर नहीं हुआ है, जबकि अमर उजाला से बातचीत में अवर अभियंता ने टेंडर होने की बात कही थी। अधिकारियों को बताया गया कि स्थानीय पार्षद पिंकी गुप्ता के कहने पर ठेकेदार द्वारा विभाग के उच्चाधिकारियों को संज्ञान में लिए बिना ही लाइन डाली जा रही है। उधर, पार्षद पिंकी गुप्ता ने बताया कि लाइन डालने के लिए उन्होंने महापौर संजीव वालिया से अनुरोध किया था। ठेकेदार ने अधिकारियों को संज्ञान में लिया या नहीं यह ठेकेदार ही बता सकता है।
विज्ञापन

ठेकेदारों को भेजे जा रहे नोटिस
जलकल के महाप्रबंधक ने जलकल में काम करने वाले सभी ठेकेदारों को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए हैं। नोटिस के माध्यम से निर्देश दिए जा रहे हैं कि भविष्य में कोई भी कार्य अधिकारियों को संज्ञान में लिए बिना नहीं किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

नूर बस्ती क्षेत्र में डाली जा रही पाइपलाइन की पड़ताल की गई है, जिसमें प्रथम दृष्टया कुछ खामियां मिली हैं। नगरायुक्त को रिपोर्ट सौंपी जाएगी। साथ ही व्यवस्था में सुधार के लिए ठेकेदारों को नोटिस भेज रहे हैं।
- मनोज कुमार आर्य, महाप्रबंधक, जलकल विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed