फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   In the election held after seven years, Israel Rana won by getting 344 votes.

सात साल बाद हुए चुनाव में इसराइल राना 344 मत पाकर जीते

Thu, 28 Jul 2022 12:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 28 Jul 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
In the election held after seven years, Israel Rana won by getting 344 votes.
रेलवे खानआलमपुरा यार्ड में रेलवे कर्मचारी सहकारी एवं ऋण समिति के चुनाव में विजेता पदाधिकारी - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। रेलवे कर्मचारी सहकारी एवं ऋण समिति में सदस्य पद के लिए चुनाव हुआ। इसमें इसराइल राना ने 344 वोट पाकर जीत हासिल की। यह चुनाव सात साल बाद हुआ।
विज्ञापन

रेलवे खानआलमपुरा यार्ड में रेलवे कर्मचारी सहकारी एवं ऋण समिति में सदस्य के लिए सात साल बाद चुनाव हुआ। सदस्य पद के लिए दावेदारों ने खूब जोर लगाए। मतदान के बाद मतों की गिनती हुई। जिसमें इसराइल राना को 344 वोट मिले। जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी नरेंद्र कुमार को 94 मत मिले। दो वोट रद्द हुए।
विज्ञापन

जिसके बाद सोसाइटी समिति के सदस्य एवं रेल कर्मचारियों ने फूल मालाओं के साथ इसराइल राना का स्वागत कर किया। मेंस यूनियन के शाखा सचिव लखपत सिंह बिष्ट ने कहा कि इसराइल राना ने पिछले सात सालों में भी पद पर रहते हुए रेलवे कर्मचारियों के हकों की आवाज बुलंद की है। इस अवसर पर एनआरएमयू अध्यक्ष सुल्तान अहमद, सचिव अवतार सिंह, सुशील शर्मा, विजय कुमार, प्रशांत, पंकज सैनी, जोगेंद्र सिंह, हिम्मत सिंह, राहुल कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed