{"_id":"5759be264f1c1b23049c54d7","slug":"in-opposition-to-the-sale-of-raw-alcohol-commotion","type":"story","status":"publish","title_hn":"कच्ची शराब की बिक्री के विरोध में हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कच्ची शराब की बिक्री के विरोध में हंगामा
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
Updated Fri, 10 Jun 2016 12:36 AM IST
विज्ञापन
Women protest that rocked raw alcohol sales.
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर के रामपुर मनिहारान के गांव बुढ्ढाखेड़ा संतलाल की महिलाओं ने कच्ची शराब के विरोध में थाने पर हंगामा किया। बच्चों के साथ थाने पर पहुंची महिलाओं ने गांव में कच्ची शराब का कारोबार बड़े पैमाने पर होने की शिकायत करते हुए इसे बंद कराने और करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
महिलाएं भीम युवा संगठन के कार्यकर्ताओं के नेतृत्व में थाने पहुंची और उन्होंने गांव में कच्ची शराब की बड़े पैमाने पर बिक्री किए जाने का हंगामा किया। महिलाओं का आरोप है, कि गांव में खुले आम जगह-जगह कच्ची शराब बेची जा रही है।
शाम के समय अन्य गांवों के शराबी भी उनके गांव में आकर शराब पीते है, जिससे महिलाओं का घर से बाहर निकलना भी दुश्वार हो गया है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया है, कि पुलिस सब कुछ जानते हुए भी शराब बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई नहीं कर रही है।
विज्ञापन
ग्राम प्रधान पूनम देवी, गुड्डी, सुनीता, बालेश, पूजा, नरेशो, बबली, संत्तो, कमलेश, भरत सिंह, रविंद्र, गुरुदयाल, अक्षय कुमार, अमरदीप, अतुल कुमार आदि का कहना था कि गांव में बाहर से कच्ची शराब के सप्लायर यहां आकर शराब की सप्लाई करते है।
यदि पुलिस ईमानदारी से उनके विरुद्ध कार्रवाई करें तो इस कारोबार पर रोक लगाई जा सकती है। महिलाओं व ग्रामीण बाद में थाना प्रभारी से मिले और उन्हें शिकायती पत्र देकर कच्ची शराब बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की। थाना प्रभारी ने कहा कि शराब की बिक्री करने वालों को बख्शा नहीं जाएगी। उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।