फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   in Mandi cheap dhan, rice costly

ंमंडी में धान सस्ता, चावल महंगा

Thu, 03 Nov 2016 01:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Thu, 03 Nov 2016 01:32 AM IST
विज्ञापन
in Mandi cheap dhan, rice costly
धान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
धान ने इस बार किसान के लिए मुसीबत खड़ी कर दी है। इस बार धान का रेट मंडियों में काफी कम रह गया है। इस बार तो 2000 रुपये प्रति क्विंटल तक भी रेट नहीं पहुंच पाया। जबकि उसके धान का चावल ही उसे बाजार से कई गुना रेट में खरीदना पड़ रहा है। इस स्थिति को देखकर किसान  परेशानी में है।  
विज्ञापन


जिले में धान का रकबा लगभग 68 हजार हेक्टेयर है। यहां गन्ने के साथ-साथ धान की खेती भी प्रमुखता से की जा रही है, लेकिन दो साल से धान ने किसानों के लिए मुसीबत ला दी है। इस बार धान की पैदावार तो काफी अच्छी रही, लेकिन किसानों को मंडी में धान का रेट ही नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन


पूसा वन और 1121 का रेट 2000 रुपये भी नहीं मिल पा रहा है। जबकि ये धान की अच्छी क्वालिटी में शुमार है। धान के किसानों की यह हालत दो वर्षों से हो रही है। पिछले वर्ष मोटा धान का सरकारी रेट 1450 रुपये रखा गया था। जिले और आसपास की मंडियों में अधिकतम रेट 1950 तक ही मिल सका था।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंडी सचिव अनिल कुमार के अनुसार इस बार सरकारी रेट 1570 रुपये तक है। जबकि कुछ  किसान आढ़तियों से सीधे संपर्क कर रहे हैं। उन्हें अधिकतम कीमत 2000 से 2200 तक ही मिल पा रही है। जबकि इससे पूर्व पांच हजार प्रति क्विंटल तक किसानों को धान का रेट मिल रहा था। 

इससे उलट बाजार में चावल का रेट कम नहीं हो पा रहा है। किसी भी प्रकार का बासमती चावल 6000 रुपये प्रति क्विंटल से कम नहीं है। किसानों को अपने ही धान का चावल कई गुना रेट में बाजार से खरीदना पड़ रहा है। कृषि विशेषज्ञों के अनुसार धान में 70 प्रतिशत से अधिक चावल होता है। उसके अनुसार किसानों को उनके धान का रेट न के बराबर ही मिल रहा है।

सरकारी रेट से कम नहीं मिलेगा किसानों को रेट
मंडी समिति सचिव अनिल कुमार का कहना है कि धान के रेट इस बार कुछ सुधरने की उम्मीद है। किसानों को सरकारी रेट से कम रेट नहीं मिलेगा। हालांकि मंडी में कुछ किसानों को 2000 रुपये से अधिक कीमत भी मिल रही है। लेकिन तीन वर्ष पूर्व की अपेक्षा यह काफी कम है।

धान तो अब बर्बाद ही कर रहा है
सहारनपुर। सरसावा के किसान नरेंद्र सिंह कहते हैं कि उन्होंने 10 बीघा में धान की खेती की। लेकिन नुकसान काफी उठाना पड़ा। उन्हें इस बार लागत भी नहीं मिल पा हरी है। मंडी में लेकर गए तो रेट 1800 रुपये का भाव मिला। कम से कम 3000 रुपये का रेट मिले तो लागत मिल पाएगी। चिलकाना के किसान जगपाल सिंह भी धान के रेट को लेकर काफी परेशान हैं। उन्होंने बताया कि पिछली बार के रेट देखते हुए उन्होंने इस बार कम धान बोया।


वह रेट बढ़ने के इंतजार में अपने धान को रखे हुए हैं। अहमदपुर के किसान जमील अहमद का कहना है कि धान की फसल ने तो बर्बाद ही कर दिया। अब तो धान की फसल ही खत्म करनी पड़ेगी। मंडी तक पहुंचाने का किराया भी जेब से ही देना पड़ रहा है। जब नुकसान ही हो रहा है तो ऐसी फसल से क्या लाभ। अगली बार कोई दूसरी फसल ही बोएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed