फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   In-laws did not allow her to enter the house, the married woman camped outside

Saharanpur News: ससुरालियों ने घर में नहीं घुसने दिया, विवाहिता ने बाहर डाला डेरा

Thu, 02 May 2024 01:42 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Thu, 02 May 2024 01:42 AM IST
विज्ञापन
In-laws did not allow her to enter the house, the married woman camped outside
लखनौती। एक विवाहिता को उसके ससुराली घर में नहीं घुसने दे रहे हैं। पीड़िता का आरोप है कि दहेज की मांग पूरी नहीं कर पाने के चलते वे ऐसा कर रहे हैं। विवाहिता दिन भर भूखी प्यासी ससुराल के घर के बाहर बैठी रही। पुलिस भी पहुंची लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो सका।
विज्ञापन


शामली के थाना झिंझाना गांव रंगाना निवासी सोनिया पुत्री राममेहर निवासी ने बताया कि करीब दो वर्ष पूर्व उसका विवाह कोतवाली क्षेत्र के गांव खालिदपुर निवासी युवक के साथ हुआ था। उसके पिता ने अपनी हैसियत के मुताबिक दान दहेज भी दिया था। आरोप है कि शादी के कुछ दिनों बाद ही ससुराल पक्ष ने उससे पचास हज़ार रुपये और लाने का दबाव बनाते हुए परेशान करना शुरू कर दिया। इंकार करने पर उसकी सास, पति व अन्य ससुराल वालों ने उसके साथ मारपीट करनी शुरू कर दी। ससुरालियों से परेशान होकर वह अधिकतर अपने मायके में ही रही। आरोप है कि बुधवार को जब वह मायके से यहां आई तो ससुराल वाले उसे घर में नहीं घुसने दे रहे हैं। महिला सुबह से ससुराल के घर से सामने भूखी प्यासी बैठी है। महिला का कहना है कि उसने पुलिस को सूचना दी तो पुलिस यहां पहुंची लेकिन इसके बावजूद भी उसे घर में नहीं जाने दिया जा रहा है। उधर सीओ गंगोह मनीष कुमार का कहना है कि पारिवारिक मामला है जिसे सुलझाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed