फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   In-laws accused of murder, uproar in police line

Saharanpur News: ससुरालियों पर लगाया हत्या का आरोप, पुलिस लाइन में हंगामा

Tue, 18 Feb 2025 12:44 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Tue, 18 Feb 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
In-laws accused of murder, uproar in police line
सहारनपुर। थाना नागल क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती के परिजनों ने ससुराल वालों पर हत्या करने का आरोप लगाया है। सोमवार को परिजनों व ग्रामीणों ने पुलिस लाइन पहुंचकर हंगामा किया और आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की। आरोप है कि पुलिस ने अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की है।
विज्ञापन

पिता ने बताया कि उनकी बेटी की सात मार्च 2024 को देवबंद क्षेत्र के एक गांव में हुई थी। शादी के बाद से ही उनकी बेटी को दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाने लगा। पति, सास, देवर उसकी बेटी पर आए दिन मानसिक और शारीरिक रूप से अत्याचार करते थे। शादी के 11 महीने बाद यानी 13 फरवरी 2025 को उसकी बेटी का शव ससुराल में एक कमरे में पंखे से लटका हुआ मिला था।
विज्ञापन

परिजनों ने प्रार्थना पत्र देकर हत्या करने का आरोप लगाया। इस संबंध में 14 फरवरी को थाना देवबंद में प्राथमिकी दर्ज कराई गई, लेकिन अब तक किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। पीड़िता के पिता का आरोप है कि पुलिस उनकी शिकायत पर उचित कार्रवाई नहीं कर रही और उन्हें केवल चक्कर कटवाए जा रहे हैं। सोमवार को एसएसपी ने कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed