फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   In Deoband, DM administered oath to the municipal president and councilors

Saharanpur News: देवबंद में डीएम ने पालिकाध्यक्ष व सभासदों को दिलाई शपथ

Fri, 26 May 2023 10:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 26 May 2023 10:33 PM IST
विज्ञापन
In Deoband, DM administered oath to the municipal president and councilors
देवबंद में शपथ ग्रहण समारोह में निर्वाचित पालिका चेयरमैन विपिन गर्ग व राज्यमंत्री बृजेश सिंह का
-देवीकुंड रोड स्थित सभागार में हुआ शपथ ग्रहण समारोह
विज्ञापन


-शपथ लेने के बाद राज्यमंत्री के साथ पद ग्रहण करने नगरपालिका पहुंचे चेयरमैन

फोटो समाचार

संवाद न्यूज एजेंसी

देवबंद। नगरपालिका परिषद के नवनिर्वाचित अध्यक्ष विपिन कुमार गर्ग को जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इसके साथ ही नगर के सभी 25 वार्डों से निर्वाचित हुए सभासदों ने भी शपथ ग्रहण की।

शुक्रवार को देवीकुंड रोड स्थित सभागार में शपथ ग्रहण समारोह कार्यक्रम के शुभारंभ में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मुख्य अतिथि लोक निर्माण विभाग के राज्यमंत्री बृजेश सिंह और पालिका अध्यक्ष विपिन कुमार गर्ग का फूलों की माला पहनाकर भव्य स्वागत किया। इसके बाद जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र ने पालिकाध्यक्ष विपिन गर्ग और निर्वाचित सभासदों को उनके पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथ लेने के बाद पालिकाध्यक्ष ने राज्यमंत्री बृजेश सिंह के साथ नगर पालिका परिषद कार्यालय जाकर पदभार ग्रहण किया। इस मौके पर एसडीएम संजीव कुमार, ईओ डॉ. धीरेंद्र कुमार राय, ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि विजय त्यागी, भाजयुमो के क्षेत्रीय अध्यक्ष सुखविंदर पोम, जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन चौधरी राजपाल सिंह, समाजसेवी विनोद गुप्ता, डॉ. डीके जैन, संदीप शर्मा एडवोकेट, अभिषेक त्यागी, वैभव गर्ग समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन




नगरपालिका बोर्ड में नौ महिलाएं व 16 पुरुष सभासद

निकाय चुनाव में नगर के 25 वार्डों से निर्वाचित सभासदों में नौ महिलाएं और 16 पुरुष शामिल हैं। इन सभी ने चेयरमैन विपिन गर्ग के बाद शपथ ग्रहण की। महिला सभासदों में सुधा गांधी पत्नी अजय गांधी, महक चौहान पत्नी श्याम चौहान, गुलनाज पत्नी डा. असलम, रिहाना पत्नी शराफत मलिक, अफशा लियाकत पत्नी आसिफ लियाकत, नाहिदा खानम चाची जावेद खान, आयशा पत्नी मो. आरिफ, बिलकिस पत्नी मो. रिजवान और शाहीन पत्नी मो. वसीम के अलावा पुरुष सभासदों में कुलदीप सैनी, मो. इकबाल अंसारी, विपिन त्यागी, अख्तर अंसारी, नदीम चौधरी, मो.. औसाफ सिद्दीकी, अंकित राणा, मनोज सिंघल, अर्जुन सिंघल, रविंद्र चौधरी, हाजी शहजाद, डाॅ. मो. वाजिद, आरिफ सिद्दीकी, हैदर अली, सैय्यद हारिस और शाहिद हसन रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed