फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Imran's brother's rebellion, has announced to contest

इमरान के भाई ने की बगावत, चुनाव लड़ने का किया एलान

Wed, 11 Jan 2017 01:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Wed, 11 Jan 2017 01:22 AM IST
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव से ठीक पहले काजी परिवार में फिर से बगावत के सुर के फूट गए हैं और तीसरा फाड़ होता नजर आ रहा है। इस बार इमरान मसूद के सगे भाई सलमान मसूद ने समर्थकों के  साथ बैठक कर नकुड़ से चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। हालांकि इस सीट से कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष इमरान मसूद ने भी दावेदारी की है। मगर, इससे इतर सलमान ने भाई के खिलाफ बागी सुर अपनाते हुए मैदान में खम ठोकने की बात की।
विज्ञापन


मंगलवार को मेघछप्पर स्थित आवास पर अपने समर्थकों के साथ बैठक में कांग्रेसी नेता सलमान मसूद ने अपने भाई और प्रदेश उपाध्यक्ष इमरान मसूद पर भी जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति लोकसभा का चुनाव लड़ चुका हो, उसका विधानसभा चुनाव से क्या मतलब। 
विज्ञापन


मगर, बदले सियासी समीकरण में अपना लाभ साधने के लिए इमरान मसूद ने अब नकुड़ से दावेदारी कर रहे हैं। जबकि पिछले कई वर्षों से यहां मैं सियासी सक्रिय रहा हूं। बताया कि यदि कांग्रेस उन्हें टिकट नहीं देती है तो उनके पास निर्दलीय का विकल्प है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सलमान मसूद की यह बगावत  इस मायने में भी खास मानी जा रही है कि क्योंकि लोकसभा चुनाव से पहले ही काजी परिवार में पहली बार बगावत हुई थी। पूर्व सांसद रशीद मसूद ने कांग्रेस में रहने के दौरान इमरान मसूद ने बगावत कर चाचा रशीद का साथ छोड़ दिया था। 


सपा से लोकसभा का टिकट लेकर सहारनपुर सीट से तैयारी की थी। मगर, चाचा रशीद मसूद ने फिर से पटखनी देकर बेटे शाजान को सपा का टिकट दिला दिया था। इसके बाद इमरान मसूद कांग्रेस में चले गए थे। अब विधानसभा चुनाव से पहले इमरान के परिवार में बगावत सियासी हलके में चर्चा का विषय बनी है। देखना होगा कि बगावत का क्या नतीजा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed