फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Imran Masood said- Waqf Bill is an attack on the country Muslims and the Constitution

इमरान मसूद का बड़ा बयान: कहा-वक्फ विधेयक से देश के मुसलमानों और संविधान पर हमला, भविष्य को लेकर जताई ये चिंता

Mon, 11 Nov 2024 01:09 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: डिंपल सिरोही Updated Mon, 11 Nov 2024 01:09 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के कद्दावर नेता इमरान मसूद ने वक्फ विधेयक को लेकर बड़ी टिप्पणी की है। उन्होंने कहा है कि वक्फ विधेयक से देश के मुसलमानों और संविधान पर हमला है। यही नहीं उन्होंने भविष्य को लेकर चिंता जताई।

विज्ञापन
Imran Masood said- Waqf Bill is an attack on the country Muslims and the Constitution
इमरान मसूद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एक तरफ जहां मौसम सर्द होता जा रहा है, वहीं, यूपी में होने वाले उपचुनाव में सियासी पारा तप रहा है। सहारनपुर से कांग्रेस सांसद और जेपीसी सदस्य इमरान मसूद ने कहा कि वक्फ विधेयक मुसलमानों पर ही नहीं बल्कि देश के संविधान पर भी हमला है।

विज्ञापन


उपचुनाव में प्रचार के दाैरान बोले, हमारे पास क्या बचेगा?
सांसद इमरान मसूद ने चुनाव प्रचार के दौरान मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि देश में भाजपा सरकार ने अजीब सा माहौल पैदा कर दिया है। आज मुसलमानों की प्रोपर्टी खत्म की जा रही है। यह विधेयक संविधान का उल्लंघन करता है। हमारे पास क्या बचेगा। कब्रिस्तान कहां जाएंगे और मदरसों एवं मस्जिदों की संपत्ति भी खत्म हो जाएगी। इसी तरह भाजपा भविष्य में बोर्ड बनाकर प्राचीन मंदिरों की संपत्ति को भी खत्म कर देगी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: बिजनौर तिहरा हत्याकांड: जो जहां मिला, उसे वहीं मार डाला...बचने का मौका तक न दिया; बेहद ही शातिराना ढंग से मारा

विज्ञापन
विज्ञापन

ये देश नफरत से नहीं, भाईचारे से चलेगा
इमरान मसूद ने आरोप लगाया कि मंदिरों के लिए भी बोर्ड बनवाने की मांग भाजपा सरकार ने उठवानी शुरू कर दी है। यह देश नफरत से नहीं चलेगा, बल्कि भाईचारे से चलेगा, लेकिन भाजपा हिंदू-मुस्लिम के बीच खाई पैदा कर रही है, लेकिन कांग्रेस ऐसा नहीं होने देगी।

भारत पूरी दुनिया में सांप्रदायिक सौहार्द की मिसाल है। कांग्रेस सांप्रदायिक सौहार्द खत्म नहीं होने देगी। जरूरत है कि लोग इनकी हकीकत जाने और आपसी मनमुटाव को भूलकर मिलकर एक साथ रहे। बहकावे में आकर आपसी सौहार्द को बिल्कुल ठेस न पहुंचाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed