{"_id":"681baf4a53037f6ec1064f01","slug":"imran-masood-announced-to-field-candidates-on-all-seven-seats-of-the-district-saharanpur-news-c-30-1-smrt1014-148940-2025-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: इमरान मसूद ने किया जिले की सातों सीटों पर प्रत्याशी उतारने का एलान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: इमरान मसूद ने किया जिले की सातों सीटों पर प्रत्याशी उतारने का एलान
Thu, 08 May 2025 12:36 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Thu, 08 May 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
छुटमलपुर। सहारनपुर के कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने सपा सुप्रीमो पर निशाना साधते हुए जिले की सभी सातों विधानसभा सीटों पर प्रत्याशी उतारने का ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि गद्दारों को चुनाव नहीं लड़ाया जाएगा, जो लोग संसद में वक्फ बिल का विरोध तक नहीं कर सके वह मुस्लिमों का हिमायती बनने का ढोंग कर रहे हैं।
छुटमलपुर नगर पंचायत के फतेहपुर स्थित डाक बंगले पर बुधवार को जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इसमें पहुंचे इमरान मसूद ने कहा कि भाजपा को पिछड़ा, दलित और मुस्लिम गठजोड़ ही सत्ता से बाहर कर सकता है। कांग्रेस इसी फार्मूले को लेकर अपनी चुनावी रणनीति बना रही है। उन्होंने कहा कि उनकी जीत में अगड़े, पिछड़े, दलित तथा मुस्लिम समाज का योगदान रहा है। आने वाले चुनाव में भी यही गठजोड़ कांग्रेस का परचम जिले में लहराएगा। सपाई इस बात को दिमाग से निकाल दें कि उनकी जीत में अखिलेश यादव की कोई भूमिका रही है।
उन्होंने कहा कि उनकी जीत राहुल गांधी और प्रियंका गांधी की मेहनत के बूते हुई है। सांसद ने कहा कि पार्टी को नुकसान पहुंचाने वालों को बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा। सपा विधायक आशु मलिक पर भी सांसद बोले। उन्होंने कहा कि जुबानी जंग से बेहतर है कि वह जनता के लिए कुछ करके दिखाएं। समाज उनकी असलियत समझ चुका है।
विज्ञापन
जन संवाद कार्यक्रम में एमएलसी शाहनवाज खान, पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष चौधरी मेहरबान आलम, पूर्व ब्लाॅक प्रमुख राव फजलुर्रहमान, पूर्व विधायक मसूद अख्तर, जावेद साबरी, महानगर अध्यक्ष मनीष त्यागी, शायान मसूद, हमजा मसूद, कारी रिहान आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष संदीप राणा और संचालन रागिब अंजुम ने किया।