फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Imran changed party out of fear of BJP: Shashi Walia

भाजपा से डर से इमरान ने बदला दल: शशी वालिया

Mon, 10 Jan 2022 11:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jan 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
Imran changed party out of fear of BJP: Shashi Walia
कांग्रेसी जिलाध्यक्ष चौधरी मुजफ्फर अली - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव रहे इमरान मसूद के सपा में जाने की घोषणा के बाद कांग्रेस नेताओं ने भी प्रतिक्रिया दी है। प्रदेश प्रवक्ता व पूर्व जिलाध्यक्ष शशी वालिया ने कहा कि भाजपा सरकारों की गलत नीतियों का विरोध कांग्रेस सड़क से संसद तक कर रही है, जो लोग भाजपा से डरे हुए हैं, वह कांग्रेस छोड़ रहे हैं। अपनी महत्वाकांक्षा के चलते इमरान मसूद ने कांग्रेस छोड़ी है। इससे पार्टी पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा। जिलाध्यक्ष चौधरी मुजफ्फर अली का कहना है कि उनके नेता राहुल गांधी व प्रियंका गांधी पहले ही कह चुके हैं कि जो भाजपा से डरते हैं, वह पार्टी छोड़ने के लिए आजाद हैं। कांग्रेस एक राजनीतिक दल नहीं बल्कि विचारधारा है। ऐसे लोग जनता की सेवा क्या करेंगे, जो सगे भाई होने के बाद भी राजनीतिक लाभ के लिए अलग-अलग दल में एक ही दिन में शामिल हो रहे हैं। अपने लाभ के लिए इमरान मसूद सपा में गए हैं। इनके भाई नोमान मसूद बसपा में गए हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी चुनाव में सभी सातों सीटों पर प्रत्याशी उतारेगी। इमरान के जाने से संगठन को कोई फर्क नहीं पड़ता है।

कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता शशी वालिया

कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता शशी वालिया- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed