फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Improvement in the lives of women in BJP governments: Saini

भाजपा सरकारों में हुआ महिलाओं के जीवन में सुधार: सैनी

Sat, 21 Aug 2021 11:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 21 Aug 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
Improvement in the lives of women in BJP governments: Saini
पाईनवुड में मिशन शक्ति के तहत आयोजित कार्यक्रम में सम्मानित शिक्षक - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। मिशन शक्ति के तीसरे चरण की शुरूआत की गई। इसके तहत जिले भर में कई जगहों पर स्क्रीन लगाकर केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, राज्यपाल आनंदीबेन और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विचार महिलाओं ने सुनें। इसके मौके पर जिले कई महिलाओं को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

दिल्ली रोड स्थित पाइनवुड स्कूल के सभागार में मुख्य कार्यक्रम हुआ। उसमें मुख्य अतिथि आयुष राज्यमंत्री डॉ. धर्म सिंह सैनी रहे। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकारों ने प्रत्येक महिला को आर्थिक स्वावलंबन के मार्ग पर अग्रसर करने का कार्य किया। प्रदेश सरकार बालिका की सुरक्षा से लेकर उसकी पढ़ाई और शादी तक की जिम्मेदारी निभाने के लिए कार्य कर रही है। स्वयं सहायता समूहों से जुड़कर महिलाएं आत्मनिर्भर बन रहीं हैं। कोरोना काल में भी स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं रोजगार व कारोबार मिला। भाजपा सरकारों में पूरी राशि पात्र लोगों को मिलती है। सीधे लाभार्थियों के खाते में पैसा पहुंचाया जाता है। इस मौके पर जनपद में स्वैच्छिक संगठन, स्वास्थ्य विभाग, महिला कल्याण विभाग, पुलिस विभाग, होमगार्ड विभाग, शिक्षा विभाग, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, नगर निगम, पंचायती राज विभाग, जिला नगरीय विकास अभिकरण, राजकीय पॉलिटेक्निक, युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग, नगर पंचायत, नगर परिषद, क्रीड़ा विभाग से संबंधित 130 महिलाओं एवं बालिकाओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। तत्पश्चात कन्या सुमंगला योजना के तहत जनपद की 4600 पात्रों के खातों में धनराशि हस्तांतरित की गई। इसके अलावा ग्राम पंचायतों व थानों में भी कार्यक्रम आयोजित हुए।
विज्ञापन

इस दौरान पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष जसवंत सैनी, मंडलायुक्त लोकेश एम, डीआईजी डॉ. प्रीतिंदर सिंह, जिलाधिकारी अखिलेश सिंह, एसएसपी डॉ. एस चनप्पा, जिला पंचायत अध्यक्ष मांगेराम चौधरी, महापौर संजीव वालिया, विधायक बृजेश सिंह, नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह, मुख्य विकास अधिकारी विजय कुमार, भाजपा महानगर अध्यक्ष राकेश जैन, उप निदेशक महिला कल्याण पुष्पेन्द्र सिंह, पूर्व विधायक महावीर राणा आ दि मौजूद रहे।

पाईनवुड में मिशन शक्ति के तहत आयोजित कार्यक्रम में सम्मानित शिक्षको सम्मानित करते आयुष मंत्री ड

पाईनवुड में मिशन शक्ति के तहत आयोजित कार्यक्रम में सम्मानित शिक्षको सम्मानित करते आयुष मंत्री ड- फोटो : SAHARANPUR

पाईनवुड में मिशन शक्ति के तहत आयोजित कार्यक्रम में महिला पुलिस को सम्मानित करते डीएम

पाईनवुड में मिशन शक्ति के तहत आयोजित कार्यक्रम में महिला पुलिस को सम्मानित करते डीएम- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed