{"_id":"60afec808ebc3e6dc3398973","slug":"improvement-in-morganj-arbitrary-in-drug-market-saharanpur-news-mrt540147386","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोरगंज में हुआ सुधार, दवा मार्केट में मनमानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोरगंज में हुआ सुधार, दवा मार्केट में मनमानी
विज्ञापन
सहारनपुर। कोरोना संक्रमण रोकने को मोरगंज बाजार में बनाए गए नियमों का प्रभाव नजर आने लगा है। बृहस्पतिवार को मोरगंज बाजार और सब्जी मंडी में भीड़ नजर नहीं आई, लेकिन दवा मार्केट किशनपुरा में अब भी हालत नहीं सुधर पा रहे हैं। यहां सोशल डिस्टेंसिंग का पालन तक नहीं किया जा रहा है, जबकि कोरोना से बचाव के लिए यह बेहद जरूरी है।
प्रशासन ने मोरगंज बाजार में राशन की थोक विक्रेताओं की ही दुकानें खोलने का नियम लागू किया और उसमें भी एक दिन में एक साइड की दुकानें ही खोलने की अनुमति है, साथ ही दुकानों को खोलने के निर्धारित समय के दौरान वाहनों की आवाजाही भी मोरगंज बाजार में पूरी तरह बंद कर दी गई है, जिसके लिए पुलिस भी तैनात की गई है। पुलिस प्रशासनिक अधिकारी खुद इसकी निगरानी कर रहे हैं। इसका असर बृहस्पतिवार को नजर आया। मोरगंज बाजार में सिर्फ एक तरफ की ही थोक विक्रेताओं की दुकानें खुलीं और भीड़ भी नहीं रही। इसी तरह जामा मस्जिद के सामने सब्जी मंडी में भी एक साइड की दुकानों को पूरी तरह बंद रखा गया।
वहीं, किशनपुरा दवा मार्केट में अब भी घोर लापरवाही की जा रही है। दवा विक्रेताओं की दुकानों पर लोग भीड़ लगाकर ऐसे खड़े हो जाते हैं जैसे उन्हें कोरोना संक्रमण की कोई परवाह नहीं है। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं किया जा रहा है और कुछ लोग तो मास्क भी ठीक से नहीं लगाते हैं। दवा मार्केट के बाहर भी कोविड गाइडलाइन का पालन कराने के लिए पुलिस तैनात है और बैरियर भी लगाया गया है, मगर पुलिसकर्मी अपनी जिम्मेदारी के प्रति गंभीरता नहीं बरत रहे हैं और मार्केट के बाहर एक तरफ जाकर बैठ जाते हैं। इसी का फायदा उठाकर दवा मार्केट में लोग लापरवाही कर रहे हैं और अपनी जान जोखिम में डाल रहे हैं।