फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Immoral act in educational building, watchman suspended

शैक्षिक भवन में अनैतिक कार्य, चौकीदार निलंबित

Tue, 14 Dec 2021 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 14 Dec 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
Immoral act in educational building, watchman suspended
सहारनपुर। मुजफ्फराबाद ब्लॉक के बीआरसी भवन में अनैतिक कार्य होने की शिकायत पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने चौकीदार (चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी) को निलंबित कर दिया है, साथ ही मामले की जांच खंड शिक्षा अधिकारी को सौंपी गई है।
विज्ञापन

गांव दयालपुर के ग्राम प्रधान और ग्रामीणों ने खंड शिक्षा अधिकारी मुजफ्फराबाद से शिकायत की है कि 12 दिसंबर की रात करीब आठ बजे ग्राम प्रधान और ग्रामीणों ने बीआरसी भवन का दरवाजा खुलवाया तो अंदर कुछ महिलाएं और पुरुष आपत्तिजनक हालत में मिले। चौकीदार से जवाब मांगा गया तो वह संतोषजनक जवाब देने की बजाय बीआरसी भवन को खुला छोड़ फरार हो गया। मामले को गंभीरता से लेते हुए खंड शिक्षा अधिकारी ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को पत्र लिखकर अवगत कराया है। जिसके बाद जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अंबरीष कुमार ने अनैतिक कार्यों में संलिप्तता के चलते चौकीदार को निलंबित कर दिया है। पुवांरका के खंड शिक्षा अधिकारी सुनील कुमार गौड़ को मामले की जांच सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed