फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Imam and his brother-in-law arrested for Rohan's murder.

Saharanpur News: रोहन की हत्या में इमाम और उसका साला गिरफ्तार

Sat, 26 Sep 2026 01:05 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 26 Sep 2026 01:05 AM IST
विज्ञापन
Imam and his brother-in-law arrested for Rohan's murder.
पुरकाजी के हरैंटी गांव में पीड़ित परिवार के घर पहुंचे भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत एवं पूर्व
मुजफ्फरनगर। गांव हरैंटी के ग्राम प्रशासक (प्रधान) एवं भाकियू जिला सचिव विवेक राठी के बेटे रोहन राठी की हत्या मंगलौर में मस्जिद के इमाम नाजिम ने अपने साले सहारनपुर के रहने वाले शावेज के साथ मिलकर की थी। मुठभेड़ के दौरान दोनों आरोपी पुलिस की गोली से घायल हो गए। कार में सवार होकर ससुराल जा रहे इमाम ने जंगल में खड़े रोहन को टक्कर मारी और इसके बाद वापस अपने साले के साथ मौके पर पहुंचकर पहचान हो जाने पर मुंह भींचकर हत्या कर दी। वारदात की अन्य सवालों का जवाब ढूंढने के लिए पुलिस छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन

शुक्रवार को पुलिस कार्यालय पर एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने पत्रकारों को बताया कि हरिद्वार के थाना लक्सर के गांव संगीपुर निवासी नाजिम और उसके साले सहारनपुर के थाना देवबंद के गांव जहीरपुर निवासी शावेज को भैंसानी पुल के पास मुठभेड़ में पकड़ा है।
विज्ञापन

गिरफ्तार नाजिम का ससुर जिला अस्पताल में भर्ती है। बुधवार रात वह अपनी कार में सवार होकर सलेमपुर मार्ग से अपने साले को लेने ससुराल जा रहा था। हरैंटी के पास रास्ते में युवक बाइक लिए खड़ा देखा। अनहोनी की आशंका के चलते उसने युवक को कार से टक्कर मार दी और मौके से भाग गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

ससुराल में पहुंचकर अपने साले शावेज को मामले की जानकारी दी। रात में दोनों एक घंटे बाद दोबारा मौके पर पहुंचे। इस बीच शावेज ने घायल की पहचान रोहन के तौर पर की। पुलिस का दावा है कि दोनों घबरा गए और घायल की मुंह दबाकर हत्या कर दी। बाइक, घड़ी और मोबाइल अपने साथ ले गए थे।
आरोपियों से मृतक के सामान के अलावा 1070 रुपये नकद रुपये भी बरामद हुए हैं। सीसीटीवी में मृतक की बाइक पर जाते हुए दिखाई देने पर पुलिस ने आरोपियों की पहचान कर ली।
---
बाइक को ठिकाने लगाने जा रहे थे दोनों
बृहस्पतिवार रात भैंसानी पुल के नीचे संदिग्ध व्यक्ति व वाहनों की चेकिंग के दौरान हुई मुठभेड़ में दोनों को गिरफ्तार किया। नाजिम कार व शावेज मृतक की बाइक पर सवार था। यह दोनों मृतक की बाइक को ठिकाने लगाने जा रहे थे लेकिन रास्ते में मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिए गए। अधिकारी एसओ पुरकाजी मानवेंद्र भाटी ने बताया कि आरोपी नाजिम मंगलौर एक मस्जिद में नमाज पढ़ाने का काम करता है। वह इमाम है। शावेज दीनी तालीम ले रहा है।
---
परिजन बोले, ठीक नहीं मामले का खुलासा
रोहन की हत्या के मामले में भाकियू के जिलाध्यक्ष नवीन राठी, मृतक के पिता विवेक राठी, पुरकाजी चेयरमैन जहीर फारुकी, बिट्टू राठी ने एसएसपी से उनके कार्यालय में मुलाकात की। संगठन ने कहा कि वह पुलिस की कार्रवाई से संतुष्ट नहीं हैं। मामले का खुलासा ठीक नहीं हुआ। इस घटना में और भी लोग शामिल हैं। सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया जाए। एसएसपी ने सीसीटीवी फुटेज दिखाई जिसमें दोनों आरोपी मृतक की बाइक पर जाते हुए दिखाई दे रहे हैं। एसएसपी ने कहा कि पुलिस की जांच अभी बंद नहीं हुई है। किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।
----
लाश मिलते ही मौके पर आया था शावेज
एसपी सिटी अमृत जैन ने बताया कि शव मिलने की जानकारी पाकर काफी लोग मौके पर पहुंचे थे। शावेज भी पहुंचा और वह पुलिस की गतिविधि के बारे में जानकारी ले रहा था। घटनास्थल वाला मार्ग संकरा था और वहां से एक बार में एक ही वाहन जा सकता था। रास्ते में युवक बाइक के साथ खड़ा था। इसलिए उसने टक्कर मार दी और भाग गया था।
--
सवाल, जिनके जवाब ढूंढ रही है पुलिस
मुजफ्फरनगर। पुलिस के खुलासे में कई सवाल उलझे हुए हैं। नन्हेंडा में जन्मदिन मनाने के दौरान रोहन और उसके दोस्तों ने दावत उड़ाई। देर रात वह बसेड़ा में भी गए थे। परिजनों ने कॉल किया तो सुबह घर आने की बात कही लेकिन करीब 10 बजे उसके मोबाइल पर एक कॉल आई। किससे और क्या बात हुई यह स्पष्ट नहीं हो सका है। परिजनों को सुबह आने की बात कहने वाला रोहन कॉल आते ही घर के लिए चल पड़ा। सवाल यह है कि किसकी कॉल थी। दूसरा सवाल यह है कि रात के समय रोहन सड़क पर अकेला क्यों खड़ा हुआ था और किसका इंतजार कर रहा था। रोहन जिस बाइक को लेकर गया था उसमें जीपीआरएस लगा होने की जानकारी भी मिल रही है।

----
भाकियू अध्यक्ष ने पीड़ित परिवार से की मुलाकात
पुरकाजी। भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत, पूर्व मंत्री डॉ. संजीव बालियान और कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार ने हरैंटी पहुंचकर पीड़ित परिवार से मुलाकात की। हर संभव सहयोग का भरोसा दिया। रालोद जिलाध्यक्ष संजय राठी, प्रभात तोमर, चेयरमैन जहीर फारुकी, जिलाध्यक्ष नवीन राठी, मोनू प्रधान मौजूद रहे। संवाद

पुरकाजी के हरैंटी गांव में पीड़ित परिवार के घर पहुंचे भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत एवं पूर्व

पुरकाजी के हरैंटी गांव में पीड़ित परिवार के घर पहुंचे भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत एवं पूर्व

पुरकाजी के हरैंटी गांव में पीड़ित परिवार के घर पहुंचे भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत एवं पूर्व

पुरकाजी के हरैंटी गांव में पीड़ित परिवार के घर पहुंचे भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत एवं पूर्व

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed