फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Illiterate people up to 80 years of age gave the exam to become literate

Saharanpur News: साक्षर बनने के लिए 80 साल तक के निरक्षरों ने दी परीक्षा

Mon, 24 Mar 2025 12:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 24 Mar 2025 12:30 AM IST
विज्ञापन
Illiterate people up to 80 years of age gave the exam to become literate
नवभारत साक्षरता परीक्षा देती निरक्षर महिलाएं। स्रोत- विभाग
सहारनपुर। 15 वर्ष से अधिक आयु के निरक्षरों को साक्षर बनाने के अभियान में रविवार को जनपद के 87 केंद्रों पर परीक्षा हुई। इसमें 80 साल तक के बुजुर्ग महिला और पुरुषों तक ने उपस्थिति दर्ज कराई। कुल 1,278 निरक्षर परीक्षा में शामिल हुए।
विज्ञापन

परीक्षा के लिए रविवार की सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक का समय दिया गया। चूंकि निरक्षरों में कामकाजी और अनेक बुजुर्ग लोग भी शामिल हैं, जिनके लिए तीन घंटे की सीमा तय करना मुश्किल था। ऐसे में सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक केंद्रों पर निरक्षर आते रहे और परीक्षा देते रहे। दस पेज के प्रश्नपत्र में निरक्षरों को चित्र पहचानना, क, ख, ग लिखवाना आदि गतिविधियां कराईं गईं।
विज्ञापन

उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन बीआरसी पर होगा। वहां से सीट बनकर तैयार होगी, जो विभाग द्वारा निदेशालय को भेजी जाएगी। निरक्षरों को साक्षर बनाने का यह अभियान 2022-23 से चल रहा है। इसके तहत अभी तक जनपद के 12,500 से अधिक निरक्षरों को साक्षर बनाया जा चुका है। जिला समन्वयक कृपाल मलिक ने बताया कि परीक्षा सफलतापूर्वक संपन्न कराई गई है, जिसमें 1278 निरक्षरों की उपस्थिति अच्छा संकेत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed